एक्सप्लोरर

मधुबनी हत्याकांड पर तेजस्वी यादव बोले- नीतीश कुमार के शासन में कायम हो चुका है 'राक्षस राज'

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में नीतीश कुमार के शासन में राक्षस राज कायम हो चुका है. मधुबनी की घटना पर उन्होंने कहा कि ये नरसंहार का मामला है.

पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव कानून व्यवस्था के मुद्दे पर लगातार राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर हमलावर रहते हैं. इस बार मधुबनी की घटना पर तेजस्वी ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री को निशाने पर लिया है. उन्होंने दावा किया कि बिहार में नीतीश कुमार के शासन में राक्षस राज कायम हो चुका है.

मधुबनी की घटना पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ये नरसंहार का मामला है और प्रदेश में क्या हो रहा है इसकी जानकारी बिहार सीएम को नहीं है. ज़हरीली शराब से लगभग 100 से अधिक लोग मारे जा चुके या हत्या हो चुकी है इसलिए हम कहना चाहते हैं कि बिहार में नीतीश जी के शासन में राक्षस राज कायम हो चुका है.

एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी

बता दें कि मधुबनी के बेनीपट्टी थना क्षेत्र में होली के दिन यानी 29 मार्च को अंधाधुंध गोलीबारी कर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में घायल एक व्यक्ति का अभी भी इलाज चल रहा है. विपक्ष इस मामले को लेकर लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहा है.

हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पहली बार मधुबनी में एक साथ पांच लोगों की हत्या के मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि "हत्या हुई है, कोई दोषी छूटेगा नहीं." उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि घटना की जांच करना पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी है. पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा कि मधुबनी में अपराध हुआ है, कोई बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि अदालत में तेजी से सुनवाई हो और दोषी को सजा मिले, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

Bihar Corona Update: इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए सामने, तीन लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: जन्माष्टमी पर 5 साल के मासूम की मौत, गले में फंस गया था मोती
बिहार: जन्माष्टमी पर 5 साल के मासूम की मौत, गले में फंस गया था मोती
OMG! AC कोच में 2 सूटकेस भरकर शराब ला रही थी नेहा, समस्तीपुर में गिरफ्तार
OMG! AC कोच में 2 सूटकेस भरकर शराब ला रही थी नेहा, समस्तीपुर में गिरफ्तार
बिहार में बाढ़ को लेकर CM सम्राट चौधरी का निर्देश, प्रभारी मंत्री और सचिव करेंगे निगरानी
बिहार में बाढ़ को लेकर CM सम्राट चौधरी का निर्देश, प्रभारी मंत्री और सचिव करेंगे निगरानी
शिक्षक दिवस पर CM सम्राट के 5 बड़े ऐलान, जानें क्या है प्लान?
शिक्षक दिवस पर CM सम्राट के 5 बड़े ऐलान, जानें क्या है प्लान?

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget