एक्सप्लोरर

रेखा गुप्ता को क्यों बनाया गया दिल्ली का मुख्यमंत्री? RJD ने बताया कारण, JDU ने भी दिया जवाब

Delhi CM Rekha Gupta: आरजेडी का कहना है कि माई बहिन मान योजना के ऐलान से एवं जेडीयू के वोटरों को साधने के लिए दिल्ली में बीजेपी ने महिला को सीएम बनाया. बिहार की माताएं-बहनें तेजस्वी के साथ हैं.

Bihar News: रेखा गुप्ता को बीजेपी ने दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया है. गुरुवार (20 फरवरी) को रेखा गुप्ता ने पद की शपथ भी ले ली. रेखा देवी को बीजेपी ने मुख्यमंत्री क्यों बनाया है इसको लेकर अब बिहार में बयानबाजी शुरू हो गई है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने इसका कारण बताया है. 

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव की माई बहिन मान योजना के ऐलान के डर से एवं जेडीयू के वोटरों को साधने के लिए दिल्ली में बीजेपी ने महिला को सीएम बनाया. महिलाओं को बिहार में जेडीयू का वोटर माना जाता है. उनको लुभाने के लिए और जेडीयू को समाप्त करने की मंशा से भी दिल्ली में बीजेपी ने महिला को मुख्यमंत्री बनाया ताकि बिहार विधानसभा के चुनाव में लाभ ले सके.

'पीएम मोदी… अमित शाह के इशारे पर करना होगा काम'

मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा कि बीजेपी ने एक तीर से कई निशाना साधा है लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव में सफलता नहीं मिलेगी. बिहार की माताएं-बहनें तेजस्वी के साथ हैं. तेजस्वी ने ऐलान किया है कि बिहार में हमारी सरकार बनी तो माई बहिन मान योजना शुरू करेंगे और गरीब महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देंगे. इसका भी डर सता रहा है बीजेपी को कि महिलाएं आरजेडी को वोट देंगी. यही वजह है कि रेखा गुप्ता को दिल्ली में बीजेपी ने मुख्यमंत्री बना दिया. कई राज्यों में एनडीए की सरकार है. कहीं भी महिला को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया था. बीजेपी में वैसे कोई भी मुख्यमंत्री रहे आजादी तो रहेगी नहीं. पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम करना होगा.

जेडीयू ने क्या कहा?

आरजेडी नेता के बयान पर जेडीयू की ओर से पलटवार किया गया है. जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि दिल्ली में रेखा गुप्ता एनडीए की मुख्यमंत्री बनी हैं. महिला सशक्तीकरण का नायाब उदाहरण देश में प्रस्तुत हुआ है. सीएम नीतीश कुमार की विचारधारा शुरू से रही है कि कैसे महिलाओं को सशक्त किया जाए. बिहार में ऐसी कई योजनाएं चल रही हैं जिसने महिलाओं को आगे लाया. अब आरजेडी के लोग इस कंफ्यूजन में जी रहे हैं कि भाई बहिन मान योजना के कारण महिलाओं का रुझान आरजेडी की तरफ हो जाएगा, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा. 

अभिषेक झा ने कहा कि उनकी यह योजना उनके घर तक ही सीमित है कि कैसे उनके घर की माताएं-बहनें सदन में पहुंच जाएं. बिहार की माताएं-बहनें आरजेडी के शासनकाल को याद करके डर जाती हैं. आरजेडी कुछ भी कर ले बिहार चुनाव में माताएं-बहनें अपना आशीर्वाद नहीं देंगी.

यह भी पढ़ें- गांव में रहने को घर नहीं… अब बन गए दिल्ली में मंत्री, क्या है पंकज कुमार सिंह का बिहार कनेक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget