एक्सप्लोरर

Special Intensive Revision: '…इसलिए JDU सांसद-विधायक कर रहे विरोध', SIR पर कांग्रेस का बड़ा दावा

Special Intensive Revision: एसआईआर पर कांग्रेस नेता शकील अहमद खान का कहना है कि हम लोग आगे चलके मंथन करने वाले हैं कि क्या रणनीति अपनाई जाए? बातचीत होगी.

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर के विवाद के बीच तेजस्वी यादव ने कहा है कि चुनाव के बॉयकॉट पर भी चर्चा हो सकती है. हमलोग देखेंगे कि जनता क्या चाहती है और लोगों की राय क्या है? वहीं एनडीए की सहयोगी पार्टी जेडीयू के अंदर से भी एसआईआर का विरोध शुरू हो गया है. जेडीयू विधायक संजीव सिंह और सांसद गिरिधारी यादव ने विरोध जताया है. इस बीच कांग्रेस नेता ने बड़ा दावा कर दिया है.

गुरुवार (24 जुलाई, 2025) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि बहुत गंभीर परिस्थिति में तेजस्वी यह बात कर रहे हैं. यह चिंता का विषय है. वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान के नाम पर पिछड़ा, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक और दलितों का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है. इस पर हम लोग आगे चलके मंथन करने वाले हैं कि क्या रणनीति अपनाई जाए? बातचीत होगी. 

कांग्रेस नेता ने कहा कि विधानसभा के मॉनसून सत्र में हर दिन मांग कर रहे हैं कि एसआईआर पर चर्चा हो लेकिन बिहार सरकार भाग रही है. जेडीयू विधायक-सांसद एसआईआर की सच्चाई जान चुके हैं, इसलिए विरोध कर रहे. वोट सबको लेना है.

उधर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बिहार में जारी एसआईआर के मुद्दे पर कहा, "...हम यह लड़ाई जारी रखेंगे. जरूरत पड़ी तो बड़े से बड़ा निर्णय लेंगे और आने वाले समय में एक बड़ी लड़ाई की तैयारी है. हम अंतिम लिस्ट का इंतजार करेंगे और उच्च न्यायालय के आदेश का इंतजार करेंगे. उसके बाद यदि वोटर के बड़े पैमाने पर नाम हटाए गए हैं, तो उनके लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे..."

एसआईआर पर क्या बोली बीजेपी?

उधर एसआईआर पर जारी जंग के बीच बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने भी प्रतिक्रिया दी है. तेजस्वी एवं जेडीयू विधायक-सांसद के दिए गए बयान पर कहा कि तेजस्वी को हार का डर सता रहा है. जमीन से रिपोर्ट मिली है उससे वह घबराए हुए हैं इसलिए चुनाव का बहिष्कार करेंगे इस तरह की बात कर रहे हैं. घुसपैठियों का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा. जेडीयू के नेताओं ने विरोध किया है तो उनको संवैधानिक संस्था पर विश्वास नहीं है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग आज, मोकामा में जमकर बवाल
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग आज, मोकामा में जमकर बवाल
बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
पटना शिक्षक सीट से उम्मीदवार के घर आधी रात पहुंची पुलिस, भड़के तेजस्वी यादव
पटना शिक्षक सीट से उम्मीदवार के घर आधी रात पहुंची पुलिस, भड़के तेजस्वी यादव
गया में हाफ एनकाउंटर: दारोगा के बेटों को गोली मारने वाले दोनों आरोपी घायल
गया में हाफ एनकाउंटर: दारोगा के बेटों को गोली मारने वाले दोनों आरोपी घायल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget