एक्सप्लोरर

'जहां-जहां राहुल गांधी गए हैं… कांग्रेस डूब गई', BJP के दिलीप जायसवाल का कांग्रेस सांसद पर तंज

Bihar Politics: दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी का दोहरा चरित्र पूरे देश की जनता जानती है. पिछड़ा-अतिपिछड़ा को अगर संवैधानिक दर्जा किसी ने दिया तो भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार ने दिया.

Dilip Jaiswal News: शुक्रवार (06 जून, 2025) को बिहार दौरे पर आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि पिछड़ा-अति पिछड़ा की आबादी 90% हो गई है तो 50% आरक्षण का दायरा क्यों? जहां-जहां हमारी सरकार बनेगी 50% आरक्षण का दायरा तोड़ देंगे. अब इस पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की प्रतिक्रिया आई है. तंज कसते हुए कहा, "जहां-जहां राहुल गांधी गए हैं, वहां-वहां कांग्रेस डूब गई है."

दिलीप जायसवाल ने शनिवार (07 जून, 2025) को मीडिया से कहा कि राहुल गांधी का दोहरा चरित्र पूरे देश की जनता जानती है. कांग्रेस के शासन में काका कालेलकर की रिपोर्ट को 30 वर्षों तक छुपा कर रखा गया, जिसमें पिछड़ा-अतिपिछड़ा को आरक्षण देना था. पिछड़ा-अति पिछड़ा को संवैधानिक दर्जा देना था. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले यह बताएं कि क्यों काका कालेलकर की रिपोर्ट को छुपाकर रखा गया था? 

'दिखाने के दांत कुछ और… खाने के कुछ और…'

दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह लोग एयर कंडीशनर के नेता हैं. इलेक्शन के समय गरीब के बीच, दलित के बीच, पिछड़ा के बीच जाकर अंग्रेज की तरह डिवाइड एंड रूल समाज को बांटने का प्रयास करते हैं. पिछड़ा-अतिपिछड़ा को अगर संवैधानिक दर्जा किसी ने दिया तो भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार ने दिया, इसलिए इनके दिखाने के दांत कुछ और हैं खाने के दांत कुछ और हैं.

बीजेपी नेता ने कहा, "राहुल गांधी जहां-जहां वह गए वहां कांग्रेस डूब गई. राहुल अंकल आएंगे कांग्रेस को डुबाएंगे. राहुल अंकल आए और कांग्रेस डूब गई." उन्होंने कहा कि डूबना तय है… जब हरियाणा में डूब गई, महाराष्ट्र में डूब गई, राजस्थान में डूब गई, दिल्ली में डूब गई, छत्तीसगढ़ में डूब गई, तो यह आदमी (राहुल गांधी) जहां-जहां जाएगा वहां कांग्रेस का डूबना तय है.

तेजस्वी यादव के इस बयान पर कि नीतीश कुमार अपने विधायक-सांसद तक को नहीं पहचान पाते हैं इस पर दिलीप जायसवाल ने कहा, "नीतीश कुमार पूरे बिहार को और ज्यादा विकसित बिहार बनाने का जो सपना पूरा करना है उस पर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. डेढ़-डेढ़ घंटा हम लोगों की क्लास लेते हैं. तेजस्वी की समझ से यह सब बाहर है.

यह भी पढ़ें- बिहार में BJP कर रही 'मैच फिक्सिंग' की तैयारी? राहुल गांधी के बयान पर JDU बोली- 'कौन सी दवा…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget