एक्सप्लोरर

Old Pension Scheme: क्या है पुरानी पेंशन योजना? जानें- अगर फिर लागू हुई स्कीम तो सरकारी कर्मियों को होंगे कौन से फायदे

पुरानी पेंशन योजना में कर्मचारी के सैलरी से कोई कटौती नहीं होती थी. साथ ही इस योजना में जीपीएफ की भी सुविधा होती थी. साथ ही रिटायरमेंट के समय की सैलरी की करीब आधी राशि पेंशन के रूप में मिलती थी.

पटना: बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है. मंगलवार को सदन में आरजेडी विधायकों ने पुरानी पेंशन योजना को राज्य में फिर से लागू करने की मांग की. पार्टी विधायक भाई विरेंद्र, आलोक मेहता, राहुल तिवारी, हरिशंकर यादव सहित अन्य विधायक ने बिहार विधानसभा परिसर में जमकर प्रदर्शन किया. आलोक मेहता ने कहा कि राजस्थान सहित कई अन्य प्रदेशों में नई पेंशन योजना के जगह पर पुरानी पेंशन योजना लागू की जा रही है. ऐसे में बिहार में भी ऐसा होना चाहिए. सरकार इस पर जल्द विचार करे.

साल 2003 में खत्म हुई थी योजना

बता दें कि साल 2003 में मौजूदा अटल सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को समाप्त कर दिया था. वहीं, साल 2004 में नई पेंशन योजना (NPS) लागू की गई थी. वहीं, बिहार में ये योजना साल 2005 में लागू की गई थी. दरअसल, ऐसा करने के पीछे केंद्र सरकार के पास वित्तीय कारण थे. सरकार को पेंशनधारियों की जिम्मेदारी से राहत मिले इसलिए नई स्कीम लागू की गई थी. साल 2000 में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसके मुताबिक भारत का पेंशन कर्ज बेकाबू स्तर पर पहुंच रहा था. ऐसे में इसे काबू करने के लिए सरकार ने एनपीएस लागू करने का फैसला लिया था. 

Bihar News: हरिभूषण ठाकुर बचौल का विवादित बयान- 'देश के सभी अल्पसंख्यक राष्ट्रविरोधी एवं तालिबानी सोच के हैं'

बता दें कि नई पेंशन योजना में सरकारी कर्मी ये तय कर सकते हैं कि वे अपने पूरे वर्क लाइफ में पेंशन खाते में नियमित रूप से कितना योगदान करना चाहते हैं और योगदान करके अपना पैसा कहां निवेश करना चाहते हैं. वहीं, उन्हें ये फैसला करने की भी आजादी है कि रिटायरमेंट के बाद वे पेंशन राशि का एक हिस्सा एकमुश्त निकाल सकते हैं. वहीं, बाकी का इस्तेमाल इंवेस्टमेंट के लिए कर सकते हैं. हालांकि, इस योजना के तहत उनके सैलरी से पैसे की कटौती होती है. 

क्या है पुरानी पेंशन योजना

हालांकि, पुरानी पेंशन योजना में कर्मचारी के सैलरी से कोई कटौती नहीं होती थी. साथ ही इस योजना में जीपीएफ की भी सुविधा होती थी. साथ ही रिटायरमेंट के समय की सैलरी की करीब आधी राशि पेंशन के रूप में मिलती थी. आसान शब्दों में कहें तो अगर रिटायरमेंट के समय किसी की सैलरी पचास हजार रुपये है तो उसे 25 हजार रुपये पेंशन के तौर पर मिलते थे.

जबकि, नई पेंशन स्कीम में कर्मचारी की ही सैलरी से 10 फीसदी की कटौती की जाती है. वहीं, इसमें 14 फीसदी हिस्सा सरकार मिलाती है. लेकिन इस स्कीम में जीपीएफ की सुविधा नहीं है. ना ही निश्चित पेंशन की कोई गारंटी है. इस योजना में आने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पूरी रकम मिलने के बाद बेसिक सैलेरी का करीब 50 परसेंट हिस्सा पेंशन के तौर पर मिलता है. 

ऐसे में अगर पुरानी पेंशन योजना लागू होती है तो सरकारी कर्मियों को निम्न फायदे मिलेंगे -

- सैलरी में कटौती नहीं होगी

- जीपीएफ की सुविधा मिलेगी

- निश्चित पेंशन की गारंटी होगी

- पेंशनधारी की मौत के बाद उनके आश्रितों को भी लाभ मिलेगा

यह भी पढ़ें -

Old Pension Scheme in Bihar: बिहार में पुरानी पेंशन योजना को लेकर क्या है सरकार का स्टैंड? पूछने पर मिला ये जवाब

Old Pension Scheme: विधानसभा परिसर में RJD विधायकों ने किया प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना को लेकर हो गया 'बवाल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget