एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में आज मूसलाधार बारिश होगी, कहीं भारी वर्षा के आसार तो कहीं गिरेगी बिजली, IMD का अपडेट देखें

Bihar Weather Today: गुरुवार को जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में मुंगेर में 132.5 मिलीमीटर और किशनगंज में 118.02 मिलीमीटर के साथ बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई. आज भी येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी है.

Bihar Weather Today 6 September 2024: बिहार में कमजोर हुए मानसून की गतिविधि में बदलाव आ गया है. बीते गुरुवार (05 सितंबर) को राजधानी पटना और उसके आसपास के जिलों को छोड़ दें तो अधिसंख्य जिलों में बारिश हुई है. आज (शुक्रवार) भी उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार सहित राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है. 

बीते गुरुवार को आज के लिए छह जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई थी. इन छह जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी शामिल हैं. वहीं शुक्रवार (06 सितंबर) की सुबह रिपोर्ट जारी की गई कि 12 जिलों में आज सुबह से ही वर्षा के साथ वज्रपात की संभावना है. इनमें पटना, नालंदा, वैशाली, सारण, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, भोजपुर और मधुबनी में येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सीवान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार है. अलर्ट की अवधि सुबह 8:48 बजे तक का दिया गया है. 

मुंगेर और किशनगंज में हुई बहुत भारी बारिश

बीते गुरुवार को पटना के मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी और उसके आसपास के कुछ जिलों में मानसून की सक्रियता नहीं रही, लेकिन बादल छाए रहे. रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में मुंगेर में 132.5 मिलीमीटर और किशनगंज में 118.02 मिलीमीटर के साथ बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई. वहीं पूर्णिया में 115.2 मिलीमीटर, सुपौल में 114, कटिहार में 108.5, भागलपुर में 98.2, मधेपुरा में 94.2, बांका में 90.4, खगड़िया में 68.2 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई. औरंगाबाद में 60.4, वैशाली में 60.2, पूर्वी चंपारण में 51.4 और गया में 48.2 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की बारिश हुई है. बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद और भोजपुर में भी अधिक वर्षा दर्ज की गई है.

वर्षा के चलते तापमान में भी काफी गिरावट आई है. पटना में वर्षा नहीं हुई लेकिन तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई. अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे अधिक तापमान अरवल में 36.4 डिग्री रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान कटिहार में 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य का औसत तापमान 32 डिग्री के करीब रहा.

यह भी पढ़ें- IAS ब्रजेश मेहरोत्रा और सीनियर जर्नलिस्ट प्रकाश कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए सूचना आयुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget