एक्सप्लोरर

IAS ब्रजेश मेहरोत्रा और सीनियर जर्नलिस्ट प्रकाश कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए सूचना आयुक्त

Bihar Information Commissioner: राज्य सूचना आयुक्त के दो पदों की नियुक्ति को लेकर सचिवालय में एक बैठक हुई थी. इसी में दो नए सूचना आयुक्त की नियुक्ति का फैसला लिया गया था.

Bihar Information Commissioner: बिहार में दो पदों पर सूचना आयुक्त के लिए होने वाली नियुक्ति की प्रक्रिया बीते बुधवार (04 सितंबर) को पूरी कर ली गई. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की सहमति के बाद पूर्व मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा (Brajesh Mehrotra) और बिहार के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कुमार (Senior Journalist Prakash Kumar) को सूचना आयुक्त बनाया गया. बुधवार को इन दोनों नियुक्तियों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई.

दो पदों की नियुक्ति को लेकर मंगलवार को हुई थी बैठक

मंगलवार (03 सितंबर) को राज्य सूचना आयुक्त के दो पदों की नियुक्ति को लेकर सचिवालय में एक बैठक हुई थी. इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे. सूचना आयुक्त की नियुक्ति के लिए बनी कमेटी में मुख्यमंत्री और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शामिल होते हैं. इसी बैठक में दो नए सूचना आयुक्त की नियुक्ति का फैसला लिया गया था. इसके बाद बुधवार को इस पर मुहर लग गई.

बिहार के मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए हैं ब्रजेश मेहरोत्रा

बता दें कि अभी पांच दिन पहले ही ब्रजेश मेहरोत्रा बिहार के मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिटायर होने वाले वरीय अधिकारियों को पहले भी ऐसे विभागों की जिम्मेदारी दी है. एक बार फिर उन्होंने वरीय आईएएस अधिकारी पर भरोसा जताया है. इसके साथ ही एक बड़ी जिम्मेदारी दे दी है.

वहीं दूसरी ओर एक आईएएस अधिकारी के अलावा बिहार के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कुमार को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है. प्रकाश कुमार दो दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. बिहार के जाने माने पत्रकारों में प्रकाश कुमार की गिनती होती है. वे वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के बिहार ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और सीनियर एडिटर के पद पर थे. उन्हें अब तक कई अवार्ड मिल चुके हैं. अब बिहार के राज्यपाल से सहमति मिलने के बाद उनके नाम से भी सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है.

बता दें कि सूचना आयुक्त की नियुक्ति तीन साल के लिए होती है. उन्हें राज्य सरकार के सचिव के तरह वेतन, भत्ता. गाड़ी और आवास मिलता है. मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर भी रिटायर्ड सीनियर आईएएस ही हैं. बिहार के पूर्व मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण अभी मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Chhapra News: BNS के तहत सारण कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, देश का है पहला मामला

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद हारी BJP, राजद के संजीव सिंह ने हासिल की जीत
Live: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद हारी BJP, राजद के संजीव सिंह ने हासिल की जीत
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget