एक्सप्लोरर

Bihar Weather: दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु के बाद अब बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम? IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

Bihar Weather News: ऑरेंज अलर्ट के अलावा आज कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक राज्य के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.

Bihar Weather Update: दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में आंधी-पानी से बिगड़ते मौसम के बीच बिहार में भी ऑरेंज अलर्ट जारी हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज (गुरुवार) सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर 9 बजकर 17 मिनट तक के लिए पटना, बक्सर और रोहतास के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के चलने की संभावना जताई गई है. बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.

बुधवार की देर रात सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. वहीं गुरुवार की सुबह सहरसा, मधेपुरा और सुपौल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है.

कहीं-कहीं भारी वर्षा की भी संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज (गुरुवार) राज्य के सभी जिलों में बादल बने रहने का पूर्वानुमान है. कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की जा सकती है. उत्तर बिहार के जिलों में वर्षा की विशेष संभावना बन रही है तो पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण और सीवान में तेज हवा के साथ बारिश एवं वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में मध्यम स्तर से लेकर एक-दो जगहों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है.

बीते बुधवार को उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में वर्षा दर्ज की गई तो दिन के 12 बजे के बाद पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर में रेड अलर्ट जारी किया गया. दिन के 12 बजे के पहले की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्णिया में 46.02 मिलीमीटर, किशनगंज में 42.2, अररिया में 29.4, कटिहार में 24.4 और जमुई में 14.8 मिलीमीटर बारिश हुई है.

पटना मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक राज्य के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. बुधवार को जारी हुई मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक तापमान रोहतास के डेहरी में 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा. पटना का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान 33 से 35 डिग्री के करीब रहा.

यह भी पढ़ें- बिहार में पुलिस भी पी रही शराब? SSP के कार्यालय परिसर से कार्टन में मिलीं बोतलें, जांच करेगी SIT

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget