एक्सप्लोरर

Bihar Heat Stroke: बिहार में हीट स्ट्रोक का कहर, औरंगाबाद में एक दिन में 12 की मौत, आरा में संख्या पहुंची नौ

Bihar News: बिहार में इस बार गर्मी ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसका कहर भी देखने को मिल रहा है. हीट स्ट्रोक की वजह से बिहार में कई लोगों की जान चली गई.

Bihar Heat Stroke: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप अभी जारी है. इस प्रचंड गर्मी से प्रदेश में कई लोगों की जान चली गई और सैकड़ों लोग अस्पताल में भर्ती हैं. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को औरंगाबाद में हीट स्ट्रोक की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है. चिकित्सा पदाधिकारी अभिषेक कुमार में बताया कि हीटवेव के शिकार लगभग 200 मरीज दिनभर में आए और जिनका इलाज किया गया. वहीं, भोजपुर में अब तक पांच इलेक्शन कर्मी, दो पुलिसकर्मी समेत 9 लोगों की मौत हीट स्ट्रोक की वजह से हुई है. आरा सदर अस्पताल में 10 इलेक्शनकर्मी समेत 70 से ज्यादा लोग भर्ती हैं. जिनमें कई की स्थिति नाजुक है.

औरंगाबाद सदर अस्पताल में मची अफरा-तफरी

औरंगाबाद सदर अस्पताल में हीटवेव के मरीज आने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, सिविल सर्जन रविभूषण श्रीवास्तव, डीपीएम मो. अनवर आलम, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखा. इस दौरान जिलाधिकारी ने कई निर्देश दिए.

अस्पताल उपाधीक्षक ने दी पूरी जानकारी

वहीं, अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि जिले में बढ़ते तापमान को लेकर भयावह स्थिति है, लेकिन अस्पताल में हीटवेव के भर्ती मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है और हर परिस्थिति से सामना करने के लिए अस्पताल प्रबंधन कटिबद्ध है. उन्होंने बताया कि पांच मरीज की मौत इलाज के दौरान जबकि सात मरीज की मौत पहले ही हो चुकी थी. इस प्रकार कुल मृतकों की संख्या 12 हो गई है.

तापमान डिग्री सेल्सियस के पार

बता दें कि बिहार के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार कर जाने के साथ बृहस्पतिवार को सबसे अधिक तापमान बक्सर में 47.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, राज्य में भीषण गर्मी के बीच बिहार सरकार ने बुधवार को सभी निजी और सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों को आठ जून तक बंद करने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में पड़ रही है प्रचंड गर्मी, तापमान 47 डिग्री के पार, कब मिलेगी राहत? IMD ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget