एक्सप्लोरर

जल संसाधन मंत्री बोले- अगले पांच साल में हर खेत को पानी उपलब्ध कराएगी बिहार सरकार

मंत्री ने कहा कि गया शहर स्थित विष्णुपद मंदिर के पास फल्गु नदी, जहां देश और विदेश से लोग बड़ी संख्या में पिंड दान के लिए एकत्रित होते हैं, में पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सरकार एक रबड़ बांध का निर्माण कर रही है.

पटना: बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार अगले पांच साल में हर खेत को पानी उपलब्ध कराएगी. विधानसभा में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अपने विभाग के 4,074.38 करोड़ रुपये की बजटीय मांग पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब देते हुए संजय ने कहा, ''राज्य सरकार हर खेत में पानी उपलब्ध कराएगी और राज्य के लोग जानते हैं कि अगर उन्होंने (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने) हर खेत को पानी उपलब्ध कराने का वादा किया है. ऐसे में अगले पांच साल में हर खेत को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा.''

संजय कुमार झा ने कहा कि राज्य स्तरीय संयुक्त तकनीकी सर्वेक्षण 18 जनवरी को शुरू हुआ जिसे 100 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा. सर्वेक्षण अपनी मूल्यांकन क्षमता का आकलन करने के लिए किया जा रहा है. संजय ने कहा कि विभाग ने इस उद्देश्य के लिए 'सिंचाई निश्चय' नाम से वेबसाइट और मोबाइल ऐप तैयार किया है. सर्वेक्षण टीम में जल संसाधन, लघु सिंचाई, कृषि, पंचायती राज और ऊर्जा सहित पांच विभागों के अधिकारी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक, पर्यटन और धार्मिक महत्व के चारों शहरों राजगीर, बोधगया, गया और नवादा में पाइप पेयजल उपलब्ध कराने की दृष्टि से गंगा वाटर लिफ्ट योजना के तहत 148.77 किलोमीटर पाइपलाइन लगाया जाएगा. इस पाइपलाइन में से 65.72 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है जो परियोजना का लगभग 48 प्रतिशत है.

सरकार एक रबड़ बांध का निर्माण कर रही है

उन्होंने कहा कि राजगीर, बोधगया और गया में पहले चरण में इस साल सितंबर के अंत तक पाइपलाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरू होगी जबकि नवादा को परियोजना के तहत दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत गंगा के पानी को मानसून के चार महीनों के दौरान विभिन्न जलाशयों में जमा किया जाएगा और पाइपलाइन द्वारा उसकी आपूर्ति की जाएगी. उन्होंने कहा कि राजगीर, बोधगया और गया के लिए जल उपचार संयंत्र स्थापित करने के लिए काम चल रहा है.

मंत्री ने कहा कि गया शहर स्थित विष्णुपद मंदिर के पास फल्गु नदी, जहां देश और विदेश से लोग बड़ी संख्या में पिंड दान के लिए एकत्रित होते हैं, में पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सरकार एक रबड़ बांध का निर्माण कर रही है. उन्होंने कहा कि यह राज्य में अपनी तरह का पहला रबड़ बांध होगा. परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है और 266 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अक्टूबर 2023 तक पूरा हो जाएगा.

सदन ने बजटीय मांग को ध्वनि मत से पारित कर दिया

संजय झा ने कहा कि कोसी और मेची नदी को जोड़ने वाली परियोजना को तकनीकी सलाहकार समिति और भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने साल 2019 में मंजूरी दे दी है और जल शक्ति मंत्रालय ने 8 दिसंबर, 2020 को निवेश अनापत्ति की भी मंजूरी दे दी है. उन्होंने इंटरलिंकिंग परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिए जाने पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की उच्च स्तरीय संचालन समिति ने परियोजना को 24 नवंबर, 2020 को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में लेने की सिफारिश की है.

झा ने कहा कि यदि 4,900 करोड़ रुपये की कोसी-मेची नदी इंटरलिंकिंग परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में घोषित किया जाता है तो परियोजना का अधिकांश धन केंद्र द्वारा वहन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि परियोजना से ना केवल उत्तर बिहार में बाढ़ को रोका जा सकेगा बल्कि सीमांचल क्षेत्र अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में 2.14 लाख हेक्टेयर से अधिक खेती योग्य भूमि को सिंचित किया जाएगा. विपक्षी सदस्यों ने मंत्री के जवाब पर असंतोष व्यक्त करते हुए बिहार विधानसभा से बहिर्गमन किया. इसी बीच सदन ने जल संसाधन विभाग के इस बजटीय मांग को ध्वनि मत से पारित कर दिया.

यह भी पढ़ें-

RLSP और जेडीयू के विलय को लेकर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget