एक्सप्लोरर

Watch: 'नीतीश कुमार की पार्टी के कारण दो दिन तक जलता रहा बिहार', BJP ने JDU को लेकर ये क्या कह दिया?

Bihar Politics: बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने जेडीयू के दो नेताओं पर आरोप लगाया है. बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष ने भी प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की भूमिका को लेकर सवाल उठाया था.

पटना: अग्‍न‍िपथ स्‍कीम (Agnipath Scheme) के विरोध में बिहार में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद एनडीए में जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी (BJP) और (JDU) दोनों दलों के नेताओं की ओर से बयानबाजी जारी है. इस बीच सोमवार को बीजेपी के विधायक हर‍ि भूषण ठाकुर बचौल (BJP MLA Hari Bhushan Thakur Bachol) का बड़ा बयान सामने आया है. उन्‍होंने बिहार में हिंसा के लिए सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू के नेताओं को जिम्‍मेदार ठहराया है. 

बीजेपी के विधायक हर‍ि भूषण ठाकुर बचौल (BJP MLA Hari Bhushan Thakur Bachol) ने कहा कि बिहार दो दिनों तक जलता रहा, इसका मुख्‍य कारण जेडीयू के दो नेताओं का बयान है. जेडीयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) और जेडीयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) का नाम लेते हुए कहा कि इसके लिए यही दोनों जिम्‍मेदार हैं. इन दोनों के बयान के बाद ही दो दिनों तक बिहार जलता रहा है और बीजेपी नेताओं के घरों और पार्टी के दफ्तरों को निशाना बनाया गया है.  

ये भी पढ़ें- Agnipath Row: BJP दफ्तर की कड़ी सुरक्षा पर RJD ने उठाया सवाल, पूछा- रेलवे स्‍टेशन महत्‍वपूर्ण है या पार्टी का दफ्तर?

बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष ने भी उठाया था सवाल 

बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जयसवाल (Dr. Sanjay Jaiswal) ने भी अग्‍न‍िपथ योजना के दौरान पार्टी दफ्तरों और नेताओं के घर पर हो रहे हमले को लेकर सवाल उठाया था. उन्‍होंने यह भी आरोप लगाया था कि विपक्ष के साथ-साथ हमारी सहयोगी पार्टी भी पूरे बिहार को जलवा रही है. अपनी ही सरकार के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अगर पुलिस चाहती तो प्रदर्शनकारियों को रोका जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. 

जेडीयू नेताओं ने पुनर्विचार को लेकर की थी मांग 

अग्‍न‍िपथ योजना को लेकर जेडीयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और संसदीय दल के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया था. दोनों नेताओं ने इस योजना को लेकर केंद्र सरकार से पुनर्विचार करने की मांग की थी. ललन सिंह ने बाद में एक वीड‍ियो जारी कर भी सरकार से यही मांग की थी. दोनों नेताओं के इस ट्वीट के बाद राजनीति गरमा गई है. 

ये भी पढ़ें- Agnipath Row: अग्‍न‍िपथ योजना को लेकर सीएम नीतीश कुमार की चुप्‍पी का तेजस्‍वी यादव ने बताया कारण, कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget