एक्सप्लोरर

Agnipath Row: अग्‍न‍िपथ योजना को लेकर सीएम नीतीश कुमार की चुप्‍पी का तेजस्‍वी यादव ने बताया कारण, कह दी ये बात

Bihar Politics: तेजस्‍वी यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर अग्‍न‍िपथ योजना को लेकर सरकार से 20 सवालों का जवाब मांगा था. अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में आज भारत बंद आह्वान किया गया है.

पटना: अग्‍न‍िपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है. आज सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है. हालांकि इस बंद की कहीं कोई पुष्टि नहीं है. इधर, बिहार में इतने हंगामे के बाद भी सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का कोई बयान नहीं आया है इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बड़ी बात कह दी है. उन्‍होंने नीतीश कुमार की चुप्‍पी के पीछे का कारण बताया है. 

बीते रविवार को एक न‍िजी चैनल से बातचीत के दौरान तेजस्‍वी यादव ने कहा कि ये विरोध-प्रदर्शन का पूरा माहौल सरकार ने ही तैयार किया है. सरकार को रोजगार देना चाहिए था, ना की रोजगार छीनना. लोगों ने सरकार को हर साल दो करोड़ रोजगार देने के लिए वोट दिया था, लेकिन सरकार रेलवे का निजीकरण कर रही है. सेना में जो लोग जा रहे हैं, उसे बेरोजगार कर रही है. तेजस्‍वी ने सवाल उठाया कि अग्‍न‍िपथ योजना के तहत बहाल होने वाले युवक चार साल के बाद कहां जाएंगे? भूख की आग सबसे बड़ी आग होती है, अग्‍न‍िपथ क्‍या है? 

ये भी पढ़ें- Agnipath Row: बिहार में इतने हंगामे के बाद भी सीएम नीतीश कुमार चुप क्यों हैं? JDU की ओर से आ गया जवाब

स्‍थायी नौकरी का सरकार ने किया था वादा  

अग्‍निवीरों के लिए चार साल के बाद आरक्षण देने की बात पर तेजस्‍वी यादव ने कहा कि सरकार ने स्‍थायी नौकरी का वादा किया था, बिहार के 19 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही गई थी, इन सबका क्‍या हुआ? ये सरकार, ठग सरकार है. बिहार में हिंसा के बाद JDU-BJP के आमने-सामने होने के प्रश्‍न पर तेजस्‍वी ने कहा, लोग समझ रहे हैं कि मांग सही है. सीएम नीतीश कुमार की चुप्‍पी के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि पीएम (PM) इस मुद्दे पर अब तक क्‍यूं चुप हैं? 

जेडीयू के मंत्री ने भी इस मुद्दे पर दिया था बयान 

बता दें कि अग्‍न‍िपथ योजना को लेकर नीतीश कुमार की चुप्‍पी पर जेडीयू के मंत्री श्रवण कुमार (Minister Shravan Kumar) ने भी रविवार को बयान दिया था. उन्‍होने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार शालीन रहते हैं और सोच-विचार कर कोई कदम उठाते हैं. वह जो करते हैं राज्‍य और राष्‍ट्र के हित में करते हैं. मैं समझता हूं कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ऐसे नेताओं में नहीं हैं, जो गलत को भी सही और सही को भी गलत कर दे. 

ये भी पढ़ें- Agnipath Protest: अग्‍न‍िपथ पर गरमाई बिहार की सियासत, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गिनाए छात्रों के आक्रोश का कारण, मांझी की पार्टी ने भी कर दी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget