एक्सप्लोरर

Waqf Board Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल पर मीसा भारती का बड़ा बयान, कहा- 'हम लोग का स्टैंड...'

Waqf Board Amendment Bill: मीसा भारती ने कहा कि बिल में क्या-क्या चीजें हैं, क्या सरकार जो कह रही है उसमें वो सब शामिल है या नहीं? यह जब सदन पटल पर आएगा तब हम लोग देखेंगे.

Waqf Board Amendment Bill 2024: लोकसभा में आज (08 अगस्त) वक्फ संशोधन बिल दोपहर 12:05 के आसपास पेश किया जाएगा. केंद्र सरकार वक्फ एक्ट 2013 में लगभग 40 संशोधनों के साथ नया वक्फ संशोधन विधेयक 2024 संसद में प्रस्तुत करने जा रही है. यह संशोधन किस प्रकार के हैं इसका अभी कोई विवरण सामने नहीं आया है लेकिन विपक्ष के नेताओं के बयान सामने आने लगे हैं. आरजेडी सांसद मीसा भारती ने बड़ा बयान दिया है.

वक्फ बोर्ड पर सांसद मीसा भारती ने कहा कि इस पर हम लोग का स्टैंड क्लियर है. हम लोग इसका विरोध करेंगे. बिल में क्या-क्या चीजें हैं, क्या सरकार जो कह रही है उसमें वो सब शामिल है या नहीं? यह जब सदन पटल पर आएगा तब हम लोग देखेंगे. अभी हम लोग कह रहे थे कि सरकार को चिंता करनी चाहिए बेरोजगारी की, चिंता करनी चाहिए महंगाई की, लेकिन इस पर बात नहीं हो रही है और इस तरह के बिल ला रहे हैं. 

मीसा भारती ने आगे कहा कि सरकार कहती कुछ और है करती कुछ और है. देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति क्या है? उनके साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है? इस पर सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है. आप महिलाओं पर बात करते, इतना समय बीत गया लेकिन मणिपुर पर प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं बोला. 

कथनी और करनी में बहुत फर्क: मीसा भारती

बिल को लेकर इस सवाल पर कि कहा जा रहा है कि इसमें महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा. वक्फ के जो असिमित अधिकार हैं उसको अगर कहीं चेक करने की कोशिश है तो इस पर आपत्ति क्या हो सकती है? मीसा भारती ने कहा, "देखिए उदाहरण है न हमारे सामने, मणिपुर उदाहरण है, हमने देखा कि प्रधानमंत्री जी ने इसके ऊपर कुछ भी नहीं कहा. महिलाओं के साथ किस तरीके का दुर्व्यवहार किया गया है जो वहां के हालात हैं. तो कथनी और करनी में बहुत फर्क होता है. देखते हैं कि सरकार जो कह रही है वो बिल के अंदर सचमुच है या नहीं. सदन में आता है तो देखते हैं."

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू और तेजस्वी ने हिना शहाब से की 'सीक्रेट' मीटिंग, 45 मिनट की बातचीत में क्या कुछ हुआ?

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget