एक्सप्लोरर

वक्फ बिल को लेकर JDU में बढ़ा विरोध, MLC खालिद अनवर बोले- 'मुस्लिम समाज डरा हुआ है, भरोसा...'

Waqf Bill Passed: वक्फ बिल को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि सरकार इसलिए नहीं चलाई जाती कि एक तबके को नाराज किया जाए, समाज में नफरत फैलाई जाए.

Waqf Bill News: वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा और लोकसभा से पास होने के बाद जदयू में विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं. कई मुस्लिम नेता पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं. वहीं जदयू के कई नेताओं ने वक्फ बिल पर पार्टी के स्टैंड की आलोचना की है. इसी कड़ी में पार्टी के एमएलसी खालिद अनवर की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज डरा हुआ है. खौफ में है. भरोसा टूटा है. विपक्षी दल नैरेटिव सेट करने में कामयाब रहे. केंद्र सरकार अपनी बातें बताने में नाकाम रही.

उन्होंने कहा कि जिस मकसद के लिए वक्फ बिल लाया गया, केंद्र सरकार ने जो बातें बताई थी, उस पर लोग यकीन करने को तैयार नहीं है. मुस्लिम समाज के डर को कैसे दूर किया जाए, हमारी और केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है. केंद्र में इस विधेयक का हमारी पार्टी ने समर्थन किया क्योंकि हम सहयोगी दल हैं, सरकार हमारी है, लेकिन स्टेक होल्डर्स संतुष्ट नहीं हैं.

नीतीश कुमार सेकुलर लीडर हैं- खालिद अनवर

खालिद अनवर ने कहा कि सरकार इसलिए नहीं चलाई जाती कि एक तबके को नाराज किया जाए, समाज में नफरत फैलाई जाए. केंद्र सरकार कोशिश कर सहयोगी दलों को संतुष्ट करें. इस दौरान उन्होंने कहा कि जदयू सेकुलर पार्टी है और नीतीश कुमार सेकुलर लीडर हैं.

'वक्फ में बहुत ज्यादा सुधार होना चाहिए'

वहीं मुस्लिम नेताओं के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि ये बिल से नाराज हैं. इन नेताओं की नाराजगी जदयू या नीतीश कुमार से नहीं बल्कि बिल से है. मुस्लिम समाज के लिए अगर यह बिल है तो उनके साथ इंसाफ हो. वक्फ में बहुत ज्यादा सुधार होना चाहिए, जो बिल पास हुआ है, उसमें कठोर कदम है.

बता दें कि 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया गया था, जो पारित हो गया था. जदयू ने बिल के समर्थन में वोट किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget