एक्सप्लोरर

'JDU और नीतीश कुमार को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं', वक्फ बिल पर बोले मंत्री ललन सिंह

Waqf Amendment Bill 2024: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भागलपुर में हजारों मुसलमान मारे गए थे. कांग्रेस ने उनके लिए क्या किया?

Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सियासत तेज होती जा रही है. इस पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह से पूछा गया कि कांग्रेस कह रही है वक्फ संशोधन विधेयक संविधान के खिलाफ है, जेडीयू जैसी सेक्लयुर पार्टी को अपना स्टैंड क्लियर करना चाहिए. इस पर उन्होंने कहा कि जेडीयू और नीतीश कुमार को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं है. वो अपने गिरेबान में झांक के देखे. उन्होंने इस देश और बिहार में कितने साल शासन किया? उन्होंने मुसलमानों के लिए क्या किया?

'नीतीश कुमार ने दंगा पीड़ित परिवारों को न्याय दिया'

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में मुसलमानों के हक और उनके उत्थान के लिए जो काम किया है वो देश में आजादी के बाद किसी राज्य में आज तक किसी सरकार ने नहीं किया. भागलपुर में जो दंगा हुआ था हजारों मुसलमान मारे गए थे वो किसके शासनकाल में हुआ था, कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में हुआ था. कांग्रेस ने उनके लिए क्या किया? नीतीश कुमार ने सभी दंगा पीड़ित परिवारों को न्याय दिया.

'सेक्युलरिज्म कांग्रेस के लिए नारा है'

उन्होंने कहा कि दंगे की वजह से जो महिलाएं विधवा हो गई थीं. उन्हें आज तक पेंशन दी जा रही है. उनके (कांग्रेस) सर्टिफिकेट की जरूरत है क्या नीतीश कुमार को? सेक्युलरिज्म कांग्रेस के लिए नारा है, ना उनको देश से मतलब है, न मुस्लमानों से मतलब है. उनको अपने वोट की चिंता रहती है. नीतीश कुमार काम करते हैं इसलिए कांग्रेस पार्टी और जयराम रमेश का बयान देखा है उनके भी सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं.

वहीं जब उनसे जब दोबारा पूछा गया कि आपकी पार्टी का वक्फ संशोधन विधेयक पर क्या स्टैंड है तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जो करेगी लोकसभा में करेगी. 

यह भी पढ़ें: सम्राट चौधरी और ललन सिंह ने ली अधिकारियों की बैठक, RJD का दावा- ‘CM नीतीश को बाहर करने की तैयारी’

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget