एक्सप्लोरर

विवादों के बीच इलेक्शन कमीशन का बड़ा दावा-15 दिनों SIR का 90.84% काम कम्प्लीट, जानें कितने लोग भर चुके हैं फॉर्म

Election Commission: आयोग का दावा है कि बीएलओ के इस प्रयास में सभी राजनीतिक दलों के जरिए नियुक्त 1.5 लाख बीएलए सहयोग कर रहे हैं, जिनमें से हर दिन अधिकतम 50 गणना पत्र सत्यापित कर जमा कर सकते हैं.

बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष जहां लगातार चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है. इसे गलत बता रहा है. तो वहीं चुनाव आयोग भी पूरी तत्परता से इस काम को तेजी लाने में लगा हुआ है. बीते 15 दिनों से राज्य में SIR का काम चल रहा है और 15 जुलाई की शाम 6 बजे तक के विशेष गहन पुर्ननिरपेक्ष में अब तक 90% से अधिक काम पूरा कर देने का इलेक्शन कमीशन ने दावा किया है.

86.32% मतदाताओं के गणना पत्र एकत्र

15 जुलाई की शाम 6 बजे तक के रिकॉर्ड के अनुसार बिहार एसआईआर के अंतर्गत भरे हुए गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है और अब 10 दिन शेष बचे हैं. बिहार के कुल 7,89,69,844 मतदाताओं में से अब तक 6,81,67,861 यानी 86.32% मतदाताओं के गणना पत्र एकत्र किए जा चुके हैं.

मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत लोगों को ध्यान में रखते हुए, कुल मतदाता आधार का 90.84% भाग गणना पत्र इकट्ठा के दायरे में आ चुका है. यानी अब केवल 9.16% मतदाता ही SIR से दूर है. इलेक्शन कमीशन ने दावा किया है कि एसआईआर की अंतिम तिथि 25 जुलाई की समय सीमा से पहले सभी मतदाताओं का गणना पत्र जमा कर लिया जाएगा.

हालांकि के चुनाव आयोग ने मतदाताओं से आग्रह किया है की ECINet के माध्यम से मतदाता ऑनलाइन गणना प्रपत्र भर सकते हैं, जहां लागू हो वहाँ 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं. मतदाता इस ऐप के माध्यम से अपने बीएलओ समेत निर्वाचन अधिकारियों से भी जुड़ सकते हैं. कल 15 जुलाई की शाम 6 बजे तक ECINet पर 6.20 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्र अपलोड किए जा चुके हैं.

आयोग का मानना है कि मतदाता सूची के प्रारूप में सभी पात्र मतदाताओं का नाम शामिल हो. यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है. बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत शेष मतदाताओं से भरे हुए गणना प्रपत्र (EF) एकत्र करने के लिए लगभग एक लाख बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण का तीसरा चरण आज से शुरू होने जा रहा है. बीएलओ उन घरों में फिर से जाएंगे जहां पहले के दौरों में मतदाता अस्थायी रूप से अनुपस्थित थे.

राज्य के सभी 261 नगरीय निकायों के 5,683 वार्डों में विशेष कैंप लगाए गए हैं और समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर शेष बचे मतदाताओं को समय पर गणना पत्र भरने और एक अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है. बीएलओ ऐसे मतदाताओं को अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ECINet ऐप या वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं. 

5,683 वार्डों में लगाए जा रहे हैं विशेष कैंप

विपक्ष के जरिए विवादित बयानों के बीच आयोग का दावा है कि बीएलओ के इस प्रयास में सभी राजनीतिक दलों के जरिए नियुक्त 1.5 लाख बीएलए सहयोग कर रहे हैं, जिनमें से प्रत्येक प्रतिदिन अधिकतम 50 गणना पत्र सत्यापित कर जमा कर सकते हैं. यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी पात्र नगरीय मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे, सभी 261 नगरीय निकायों के 5,683 वार्डों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जीवेश मिश्रा को है बिहार को गिरवी रखे जाने का डर, कहा- सत्ता के लालच में तेजस्वी यादव...

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह मामले में SC के फैसले पर नीरज कुमार बोले- 'न्यायपालिका में न्याय मिलता है'
अनंत सिंह मामले में SC के फैसले पर नीरज कुमार बोले- 'न्यायपालिका में न्याय मिलता है'
Explained: बिहार MLC चुनाव का 'मास्टरस्ट्रोक'! रोहिणी आचार्य का RJD को जिताने का फॉर्मूला कितना दमदार?
बिहार MLC चुनाव का 'मास्टरस्ट्रोक'! रोहिणी आचार्य का RJD को जिताने का फॉर्मूला कितना दमदार?
बिहार शिक्षा विभाग में 1.85 करोड़ का खेल! HRMS ऑडिट में बड़ा खुलासा
बिहार शिक्षा विभाग में 1.85 करोड़ का खेल! HRMS ऑडिट में बड़ा खुलासा
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget