एक्सप्लोरर

Viral Video: गाइडलाइंस को दिखाया 'ठेंगा', शादी में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन, रात भर लगे ठुमके

बीडीओ बीबी पाठक ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले की जानकारी मिली है. संबंधित थाने से बात करके इस मामले की जांच शुरू की जाएगी. मामला सही साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी.

आरा: बिहार के आरा जिले में सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है. मामला जिले के कोइलवर प्रखंड का है, जहां शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया. बाकी ऑर्केस्ट्राओं से अलग इस ऑर्केस्ट्रा में बार-बालाओं को पिंजरे के अंदर डांस कराया गया. शाम से लेकर देर रात तक डीजे की धुन पर बार-बालाओं का अश्लील डांस चलता रहा. इधर, बाहर खड़े लोग नोट उड़ाते हुए अश्लील हरकत करते रहे. 

मनमानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस दौरान किसी को भी कोरोना का ख्याल नहीं रहा. ना ही किसी ने चहरे पर मास्क पहना था और ना ही किसी ने सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा. अब कोरोना काल में लोगों की मनमानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो कल शाम का बताया जा रहा है. दरअसल, जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के कोइलवर चौक वार्ड नं-10 में मोहम्मद नसीम के घर भागलपुर से बारात आई थी.

बीडीओ ने कही ये बात

इस दौरान कोरोना के नियमों की तो धज्जियां उड़ाई ही गई. साथ ही जमकर अश्लीलता भी परोसी गई. इस मामले में बीडीओ बीबी पाठक ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले की जानकारी मिली है. संबंधित थाने से बात करके इस मामले की जांच शुरू की जाएगी. मामला सही साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, कोइलवर गांव के निवासी संजय सोलंकी ने बताया कि बार बालाओं को पिंजरे में कैद करके डांस करवाना अमानवीय है. उन्होंने कहा कि पिंजरे को एक बड़े ताला से लॉक कर दिया जाता है और उसके अंदर बार बालाएं डांस करती हैं. लेकिन ये कहीं से उचित नहीं है. इधर, डांसर ने बताया कि अभी लॉकडाउन के दैरान कोई काम नहीं रह गया है. इस वजह से ऐसा काम करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Unlock Guidelines: अनलॉक को लेकर बिहार सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, जानें- किन क्षेत्रों में मिलेगी छूट

Bihar Corona New Guidelines: बिहार में लॉकडाउन खत्म, शाम सात बजे से सुबह के पांच बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget