एक्सप्लोरर

Video Viral: रोहतास का ‘दबंग’ दारोगा, आधी रात घर में घुसा, महिला बोली- घर में कोई नहीं है, फिर भी नहीं माना

वायरल वीडियो अमझोर इलाके के भादसा गांव का बताया जा रहा है. एक सप्ताह पहले का यह मामला है. वहीं, थानेदार अजय कुमार ने अपने उपर लगे सारे आरोपों से इनकार कर दिया.

रोहतासः जिले के अमझोर थाना के प्रभारी अजय कुमार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. उस वीडियो में वह अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ दो-तीन और पुलिसकर्मी दिख रहे हैं. ये सभी एक घर में रात के समय महिलाओं से पूछताछ के दौरान अभद्र व्यवहार कर रहे हैं. घर में मौजूद एक महिला जब वीडियो बनाने लगी तो उससे फोन छीनने का प्रयास भी किया गया. वहीं बाल भी खींचे गए. सबसे बड़ी बात है कि वीडियो में उनके साथ एक भी महिला पुलिसकर्मी नहीं दिख रही है.

यह वायरल वीडियो अमझोर इलाके के भादसा गांव का बताया जा रहा है. यहां गांव के ही रंजीत यादव पर अमझोर थाने में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर छुड़ाने का आरोप है. इसी मामले को लेकर पुलिस बिना वारंट बिना महिला सिपाही साथ लिए रंजीत यादव के घर पर गई थी. हालांकि घर की महिलाओं का कहना था कि रंजीत यादव घर पर नहीं है. पुलिस घर की महिलाओं से रंजीत को निकालने के लिए कह रही थी. इसी दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई. एक सप्ताह पहले का यह मामला है.

गौरतलब है कि डेढ़ महीने पहले भी तिलौथू इलाके की पुलिस पर छापेमारी के दौरान बालू के मामले में ही छत से धक्का देकर एक आरोपी की मौत का संगीन आरोप लगा था. इसके बाद घटना से नाराज ग्रामीणों ने आगजनी कर एनएच-2 सी डेहरी-रोहतास सड़क मार्ग को जाम कर दिया था. साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बवाल काटा था. लोगों का आरोप था कि पुलिस के टॉर्चर के कारण मल्लू यादव की मौत हुई है.

थानेदार ने कहा- वीडियो को एडिट किया गया

वहीं, इस वायरल वीडियो को देखने के बाद एबीपी न्यूज ने थानेदार अजय कुमार का पक्ष जाना. थानेदार अजय कुमार ने अपने उपर लगे सारे आरोपों से इनकार कर दिया. कहने लगे कि उनके साथ महिला पुलिसकर्मी थीं. वीडियो को एडिट कर मेरे खिलाफ ऐसा किया गया है. हमलोग सुबह साढ़े छह बजे गए थे. हम देख रहे हैं कि वह वीडियो बना रही है तो फिर गलत क्यों करेंगे.

इस मामले में डेहरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवजोत सिमी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि अमजोर थाना की पुलिस द्वारा महिला के घर में घुसकर अभद्र व्यवहार किया गया है. इस मामले में अभी जांच चल रही है. जांच के बाद जो इसमें दोषी पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें-

Bihar Electricity Problems: दशहरा और दिवाली से बढ़ा लोड, बिहार में 4 से 8 घंटे तक हो रही बिजली कटौती

बिहारः चुनाव में मिली हार तो गांवों के बीच में आ गई ‘दरार’, मुखिया प्रत्याशी ने JCB लाकर सड़क ही खोद दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget