एक्सप्लोरर

Bihar Electricity Problems: दशहरा और दिवाली से बढ़ा लोड, बिहार में 4 से 8 घंटे तक हो रही बिजली कटौती

बिहार सरकार के ऊर्जा सचिव ने पिछले सप्ताह ही ट्वीट कर जानकारी दी थी कि बिहार की कंपनियां बिजली पैदा नहीं करती हैं. लेकिन उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली आपूर्ति हो रही है.

पटनाः देश में कोयले की कमी से बिजली संकट को लेकर एक तरफ बवाल मचा है तो दूसरी ओर दशहरा और दिवाली ने बिजली विभाग पर लोड बढ़ा दिया है. बिहार पिछले कुछ दिनों से खुले बाजार से बिजली खरीदने के लिए प्रतिदिन 20 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान कर रहा है. ऊर्जा विभाग के अधिकारी भी खुद यह मान रहे हैं कि राज्य में बिजली को लेकर समस्या है, लेकिन इस दुरुस्त किया जा रहा है और सुधार भी हुआ है.  

दरअसल, एनटीपीसी के माध्यम से ही राज्य को थर्मल पावर की आपूर्ति होती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह अपने 4,500 मेगावाट के निर्धारित आवंटन के मुकाबले लगभग 3,000-3,300 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करने में सक्षम है. सरकारी सूत्रों की मानें तो बिहार में उच्च मांग और कम आपूर्ति की वजह से बिजली खरीद दर तीन से पांच रुपये के मुकाबले 20 रुपये प्रति यूनिट तक बढ़ गई.

इस मामले की जानकारी रखने वाले विभाग एक अधिकारी ने कहा कि राज्य को पिछले कुछ दिनों में केवल 347 मेगावाट से 397 मेगावाट बिजली मिल रही थी, जबकि निजी कंपनियों के माध्यम से 688 मेगावाट बिजली खरीद समझौता हुआ था. कुल मिलाकर ये तमाम कारण हैं जिसकी वजह से बिहार में बिजली की कमी हो गई है. यही वजह है कि दिन में औसतन चार से आठ घंटे बिजली गुल हो जाती है. राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर ऐसा हो रहा है.

इस मामले में बिहार सरकार के ऊर्जा सचिव संजीव हंस ने पिछले सप्ताह ही ट्वीट कर जानकारी दी थी कि बिहार की कंपनियां बिजली पैदा नहीं करती हैं. इसके बजाय, वे केंद्रीय बिजली उत्पादन संस्थानों से बिजली खरीदते हैं और उपभोक्ताओं को देते हैं. वर्तमान में कोयला संकट को देखते हुए महंगी बिजली मिल रही है, लेकिन उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली आपूर्ति हो रही है.

त्योहार में 250-300 मेगावाट तक बढ़ जाती मांग

ऊर्जा सचिव ने कहा था कि बिजली आपूर्ति में लगातार सुधार हो रहा है. खुले बाजार में कीमतों में कमी आई है. अब 14-16 प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली खरीदी जा रही है. स्थिति सामान्य हो रही है, जल्द ही इसकी मांग के अनुरूप बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सक्षम होंगे. कहा कि दशहरा और दिवाली में बिहार में बिजली की मांग 250-300 मेगावाट तक बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें- 

Live Video: CM नीतीश कुमार की पुलिस महिलाओं को भी नहीं छोड़ती, पटना में बीच सड़क पर घेरकर पीटा, अधिकारी देखते रहे

Bihar News: निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व रबर डैम का नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget