एक्सप्लोरर

VIP Politics: लालू यादव पर CM नीतीश के निजी हमले पर सियासत गरमाई, VIP ने पत्र लिखकर जताई बड़ी चिंता

VIP Letter on Nitish Kumar Statement: वीआईपी ने पत्र लिखकर सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने पत्र लिखकर सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है.

VIP Politics: सीएम नीतीश कुमार के बयान इन दिनों काफी चर्चा में हैं. उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर निजी टिप्पणी की थी. इस बयान के बाद बिहार में खूब बयानबाजी हो रही है. वहीं, इस पर वीआईपी पार्टी ने रविवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनकी स्वास्थ्य की चिंता की है. वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने पत्र में लिखा है कि 'आपकी बढ़ती उम्र और कार्यों के बोझ को देखते हुए मैं सदैव आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहता हूं. हाल के दिनों में जिस तरह आप सार्वजनिक मंचों से बयान देते रहे हैं, उससे मेरी चिंताएं बढ़ना लाजिमी है.'

देव ज्योति ने सीएम को लिखा पत्र

देव ज्योति ने आगे पत्र में लिखा है कि 'अब आप बिहार के मुख्यमंत्री जैसे ऊंचे पद पर काबिज हैं और जब आपके तरफ से कुछ ऐसे बयान दिए जाते हैं, जिसे लोग अपने बच्चों के साथ सुन भी नहीं सकते हैं, तो एक बिहारी होने के नाते कष्ट होता है. दरअसल, आपके शर्मनाक बयानों से  बिहार के लोगों को देश और दुनिया में लज्जित और अपमानित होना पड़ता है. अब आप खुद देखिए, कल कटिहार में जिस तरह आप अपने दोस्त और राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद जी और उनकी पत्नी और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के लिए जिस तरह का बयान दिया, क्या कोई सभ्य व्यक्ति सार्वजनिक मंचों से ऐसा बयान दे सकता है?'

'यही नहीं आपने बिहार विधानसभा में भी जिस तरह जनसंख्या नियंत्रण के संदर्भ में महिलाओं को लेकर बयान दिया था, उसे क्या कोई सभ्य समाज के लोग अपने बच्चों के साथ बैठकर सुन सकते हैं? यह अलग बात है कि उस बयान के लिए आपने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली थी लेकिन, आप हम सभी लोगों के अभिभावक हैं और अभिभावकों को आदर्श मानते हुए लोग आपका अनुकरण करते हैं. क्या आप आने वाली पीढ़ी को ऐसी ही भाषा का ज्ञान देना चाहते हैं?'

वीआईपी ने मुख्यमंत्री को दी सलाह

वीआईपी के पत्र में आगे लिखा है 'मुख्यमंत्री जी, हो सकता है कि आपके शुभचिंतक इस ओर आपका ध्यान नहीं ले जाना चाहते होंगे. लेकिन, मै आपका शुभचिंतक हूं, ऐसे में काफी विचार कर एक सलाह देने की कोशिश की है. हो सकता है आपका स्वास्थ्य अब आपका साथ नहीं दे रहा हो और आपको इलाज की जरूरत हो. आज जो आपके राजनीतिक सहयोगी हैं वे भी पहले ऐसी ही सलाह आपको देते रहे थे, लेकिन शायद अब कुछ राजनीतिक लाभ का कारण वे अब यह उचित सलाह नहीं दे पा रहे हैं.'

'मेरा आपसे आग्रह है कि जिस तरह आप सार्वजनिक मंचों से बयान दे रहे हैं वैसा कोई बीमार व्यक्ति ही बयान दे सकता है. बीमारी कई प्रकार के हो सकते हैं. ऐसे में अनुरोध है कि आप अपना उचित इलाज कराएं, जिससे आपके बयानों के कारण बिहार के लोगों को लज्जित और शर्मिंदा नहीं होना पड़े.'

सीएम नीतीश ने दिया था ये बयान

बता दें कि सीएम नीतीश शनिवार को कटिहार में एनडीए के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने गए थे. इस दौरान उन्होंने आरजेडी और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा था. लालू यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इतना ज्यादा बाल बच्चा पैदा करना चाहिए? कोई इतना बच्चा पैदा करता है क्या?'

ये भी पढ़ें: Bihar Lok Sabha Elections: महबूब अली कैसर आरजेडी में हुए शामिल, तेजस्वी बोले- बैकफुट पर आ गई है बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?
मोकामा में उपचुनाव हुआ तो अनंत सिंह मैदान में किसे उतारेंगे, पत्नी या बेटा?
मोकामा में उपचुनाव हुआ तो अनंत सिंह मैदान में किसे उतारेंगे, पत्नी या बेटा?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget