एक्सप्लोरर

Bihar Teacher Protest: 'सरकार को...', शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर मुकेश सहनी ने CM नीतीश को दी सलाह

Bihar Teacher News: बिहार शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति को लेकर अभ्यर्थी बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर कर रहे हैं. वहीं, इस मुद्दे पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने शनिवार को बयान दिया.

बक्सर: विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) शनिवार को बक्सर पहुंचे थे. इस दौरार उन्होंने शिक्षक अभ्यर्थियों के मुद्दे पर मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार (Bihar Government) को समझदारी से काम लेना चाहिए. शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ मिलकर बात करनी चाहिए. शिक्षक ही हमारे बिहार के भविष्य का निर्माणकर्ता हैं. बिहार में जितने भी बच्चे हैं उनके निर्माणकर्ता शिक्षक ही हैं. उनके ऊपर लाठीचार्ज करना कहीं से भी उचित नहीं है. चाहे किसी भी पार्टी की सरकार क्यों ना हो.

गठबंधन को लेकर नवंबर में देंगे जानकारी- मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार 18 साल से बिहार में सरकार चला रहे हैं फिर भी शिक्षक के दिलों में अभी तक जगह नहीं बना पाए हैं यह सोचने वाली बात है. वहीं, उन्होंने विपक्षी एकता को लेकर बताया कि हमारी पार्टी नवंबर में पत्ता खोलेगी कि किसके साथ रहना है. हमारे समाज के लिए जो भी बेहतर कार्य करेगा निश्चित तौर पर हम लोग भी उसके साथ होंगे. वहीं, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाने के दौरान शनिवार को बक्सर पहुंचे थे, जहां गोलंबर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

डोमिसाइल नीति का विरोध कर रहे हैं अभ्यर्थी

बता दें कि राजधानी पटना में हजारों की संख्या में शनिवार को शिक्षक अभ्यर्थियों ने डोमिसाइल नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया. शिक्षक भर्ती नियमावली में संशोधन के विरोध में प्रदर्शन किया. बैनर-पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने नियमावली में संशोधन पर कहा कि बहाली में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के कॉम्पीटेंट अभ्यर्थी नहीं मिल पाते हैं. सीट खाली रह जाती थी, जिसके बाद सरकार ने इस तरह का निर्णय लिया है. शिक्षा मंत्री बेवकूफ वाली बात कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: BJP Reaction: भागलपुर में अगुवानी पुल हादसे को लेकर सुशील मोदी ने उठाए कई सवाल, नीतीश सरकार से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget