एक्सप्लोरर

VIP Candidate: झंझारपुर से VIP ने कैंडिडेट के नाम का किया ऐलान, किसे बनाया उम्मीदवार?

Mukesh Sahani Party: मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने आज झंझारपुर से उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. इसको लेकर वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि जल्द अन्य दो सीटों पर ऐलान होगा.

VIP Candidate: बिहार की सीटों का महागठबंधन ने ऐलान कर दिया है. आरजेडी ने अपने खाते में से वीआईपी को तीन सीट दी है. वहीं, वीआईपी ने आज (14 अप्रैल) झंझारपुर से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया. वीआईपी ने यहां से सुमन कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है. इस घोषणा के बाद वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि जल्द ही अन्य दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होगी.

महागठबंधन में वीआईपी को मिला है तीन सीट

महागठबंधन में कुछ दिन पहले वीआईपी पार्टी शामिल हो गई. इसको लेकर आरजेडी से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और जानकारी दी थी कि हम लोगों ने फैसला लिया है कि आरजेडी कोटे से वीआईपी को तीन सीट देंगे. इसमें गोपालगंज, मोतिहारी और झंझारपुर से वीआईपी चुनाव लड़ेगी. वहीं, वीआईपी ने आज झंझारपुर से उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया.

निषाद आरक्षण की मांग कर रहे थे मुकेश सहनी 

बता दें कि मुकेश सहनी कह रहे थे कि जो भी गठबंधन निषाद समाज को आरक्षण देने का ऐलान करेगा उसके साथ ही वीआईपी का गठबंधन होगा. हालांकि गठबंधन को लेकर मुकेश सहनी की बात एनडीए और महगठबंधन दोनों के नेताओं चल रही थी. मुकेश सहनी लगातार दिल्ली में बीजेपी आलाकमान से भी मुलाकात कर रहे थे, लेकिन बीजेपी से बात नहीं बनी और एनडीए ने सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया.

इस दौरान तेजस्वी यादव से भी मुकेश सहनी की मुलाकात हो रही थी. महगठबंधन में भी सीटों के ऐलान के बाद तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी से गठबंधन की घोषणा की थी. आरजेडी ने तीन सीट वीआईपी को दिया है. वहीं, लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी लगातार क्षेत्र में सभा को साथ में संबोधित कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan: बिहार में शुरू हुई 'मेनिफेस्टो सियासत', तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना चिराग ने ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget