एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में प्रेमी जोड़े के फरार होने के बाद गांव में बवाल, पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी हुए घायल

Nalanda News: मामला पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र का है. इस क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग और पथराव की घटना हुई है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

नालंदा: जिले के पावापुरी ओपी थाना इलाके के सकचीसराय गांव में शुक्रवार की रात प्रेम प्रसंग में जमकर बवाल (Nalanda News) हुआ. प्रेमी जोड़े के फरार होने के बाद गांव में जमकर उपद्रव हुआ. बवाल की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस की टीम पर भी ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस घटना में पुलिस का एक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं कुछ पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए. जख्मी पुलिसकर्मीओं को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गांव में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची

बताया जाता है कि सकचीसराय गांव निवासी अंशु कुमारी और जीतन कुमार के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को नहीं थी. प्रेमी जोड़े दो दिन पहले घर से फरार हो गए. शुक्रवार को लड़की के परिजनों को भनक लगी कि गांव के ही युवक के साथ वह भागी है फिर गांव में बवाल शुरू हो गया और रात होते-होते दोनों पक्षों के तरफ से जमकर फायरिंग और पथराव की घटना हुई. पुलिस पर हमले की सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंची. 

गांव में अभी भी पुलिस बल की तैनाती

मिली जानकारी के अनुसार लड़की के घर वाले प्रेम प्रसंग की बात सुनकर उग्र हो गए और आसपास के लोगों के साथ मिलकर गांव में ही लड़के के घर में जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दिया. पुलिस गांव में आक्रोशितों को समझाने की कोशिश करने लगी. इसके बाद आक्रोशितों परिजनों ने ग्रामीण के साथ मिलकर पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस मामले को लेकर पावापुरी ओपी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया है कि प्रेमी युगल को बरामद कर लिया गया है. वहीं, पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों को पुलिस चिह्नित कर कार्रवाई में जुट गई है. आधा दर्जन उपद्रवी को हिरासत में लिया गया है. दोनों के परिजनों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. गांव में अभी भी पुलिस बल की तैनाती है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: चुनाव को लेकर सीएम नीतीश की आशंका पर अश्विनी चौबे का तंज, पूछा-चुनाव आयुक्त हैं क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget