एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के बयान पर विजय कुमार की प्रतिक्रिया, बोले- 'वो धीरे धीरे सनातन संस्कृति...'

Bihar News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अवसरवादी, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की नीयत से राजनीति करने वाले आतंरिक विकारों से ग्रसित हो जाते हैं.

Vijay Kumar Sinha Reaction On Tejashwi Yadav Statement: बिहार (Bihar) विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के अयोध्या मामले पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वो धीरे-धीरे सनातन संस्कृति और उसके संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं. 

सिन्हा ने कहा  "तरफ तेजस्वी यादव कहते हैं कि उनकी पीएम मोदी (Narendra Modi) से कोई लड़ाई नहीं है, तो दूसरी तरफ उनका बयान आता है कि राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण में पीएम मोदी की कोई जरुरत नहीं है."सिन्हा ने कहा कि लगातार सनातन धर्म, ग्रंथों, देवी-देवताओं को लेकर विवादित बयानों में रहने वाले आरजेडी के नेताओं को उपमुख्यमंत्री की सह प्राप्त है. आरजेडी नेता इस तरह की बयानबाजी उनके इशारे पर ही हो रहे हैं. 

विजय कुमार सिन्हा ने महागठबंधन को घेरा
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में पिछले 17 माह से चल रही महागठबंधन सरकार में ऐसा लग रहा है जैसे एक अभियान के तहत सनातन धर्म को अपमानित किया जा रहा है. उन्होंने कहा "सरकार के मंत्री कभी पवित्र ग्रंथ राम चरित्र मानस के विरुद्ध तो कभी दुर्गा और कभी देवी सरस्वती को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं. ऐसे कृत्यों के पीछे इन लोगों की नीयत वोट बैंक की राजनीति करने पर केन्द्रित है. तुष्टिकरण की राजनीति के चक्कर में सनातन धर्म को लेकर दिए जा रहे अनाप-शनाप बयान निराश करने वाले हैं और इससे मां भारती का हर संतान आहत है."

सिन्हा ने कहा कि हमारा देश महान सांस्कृतिक विरासतों का वाहक है. हमारे देश के पवित्र ग्रंथ हमेशा से पूज्यनीय रहे हैं. यही नहीं महान तपस्वियों, संत-योगियों की धरती भारत की वैदिक, आयुर्वेदिक उपलब्धियों से पूरा विश्व प्रेरणा लेता है. ऐसे में ज्ञान विहीन हो रहे आरजेडी के नेताओं को यह पता होना चाहिए कि उनके द्वारा किए जा रहे सनातन धर्म के संतों और ग्रंथों के अपमान से उनके खुद के व्यक्तित्व का पतन हो रहा है. व्यक्तित्व निर्माण के लिए संतों और ग्रंथों का सम्मान जरूरी है.

'21वीं सदी के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का शंखनाद करने जा रहे पीएम मोदी'
सिन्हा ने कहा "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 22 जनवरी को भगवान राम लला के मंदिर और उनकी मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अग्रदूत बनकर 21वीं सदी के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का शंखनाद करने जा रहे हैं. सिन्हा ने कहा कि सनातन का हर संतान इस स्वर्णिम और पवित्र क्षणों का स्वागत करने को तैयार है और देश में एक साथ जय श्री राम के नारों से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह चरम पर होगा."

सिन्हा ने कहा कि अवसरवादी, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की नीयत से राजनीति करने वाले आतंरिक विकारों से ग्रसित हो जाते हैं. ऐसे स्थिति में ही वो महान सनातन धर्म और संस्किति का अपमान करने से नहीं चुकते. आरजेडी और इंडिया गठबंधन के लोगों को अपनी मानसिकता और मनोदशा दोनों बदलने की जरुरत है.

ये भी पढ़ें- IPS Shivdeep Lande: आईपीएस शिवदीप लांडे ने संभाला तिरहुत रेंज के आईजी का पदभार, कड़े लहजे में अपराधियों की दी चेतावानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget