एक्सप्लोरर

Bihar Politics: विजय सिन्हा बोले- 'भगवान ही मालिक है...', शिक्षा मंत्री का नाम लेते हुए CM नीतीश कुमार पर कसा तंज

Bihar Education Minister Chandrashekhar Row: विजय सिन्हा ने कहा कि अपर मुख्य सचिव और मंत्री के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. यह शिक्षा व्यवस्था को रसातल में ले जाएगा.

पटना: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Bihar Education Minister Chandrashekhar) के आप्त सचिव डॉ. कृष्णा नंद यादव की विभाग में एंट्री पर रोक लगा दी गई है. पीत पत्र लिखे जाने के मामले में यह एक्शन हुआ है. अब बीजेपी विधानमंडल दल के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने इस पूरे मामले पर हमला बोला है. बुधवार (5 जुलाई) को विजय सिन्हा ने बयान जारी करते हुए कहा कि जैसे छोटे भाई ने चरवाहा विद्यालय वाले बड़े भाई से गलबहियां कर दिनदहाड़े जनादेश का अपमान करते हुए सरकार बनाई है और चंद्रशेखर को शिक्षा मंत्री बनाया है तब से शिक्षा विभाग लगातार सुर्खियों में है. 

विजय सिन्हा ने कहा कि अब तो हद ही हो गई. शिक्षा मंत्री के आप्त सचिव को विभाग में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई. जब मंत्री और मुख्य सचिव की लड़ाई ऐसी हो कि सतह पर उभरकर सामने आ जाए तो शिक्षा विभाग का भगवान ही मालिक है. अपर मुख्य सचिव और मंत्री के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है जो शिक्षा व्यवस्था को रसातल में ले जाएगा.

विजय सिन्हा का सीएम नीतीश पर हमला

सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि सुशासन बाबू का इस पर कोई ध्यान नहीं है. तंज कसते हुए कहा कि ध्यान भी कैसे होगा प्रधानमंत्री बनने का सपना जो मन के अंदर संजो कर रखे हैं. विपक्षी एकता का राग अलाप रहे हैं. चारा घोटाला करने वाले और चरवाहा विद्यालय वाले के साथ गलबहियां किए हैं.

सवाल पूछते हुए विजय सिन्हा ने कहा- "नीतीश कुमार जी बिहार को आप किस स्तर पर पहुंचा दिए हैं? यहां के नौजवानों, नौनिहालों का जो भविष्य बर्बाद हो रहा है शिक्षा मंत्री का इस पर कोई ध्यान नहीं है. शिक्षकों के साथ जो पाप कर रहे हैं उस पाप के फल का फलीभूत होगा और आने वाले दिन में इसकी सजा मिलेगी. शिक्षा मंत्री ने यहां की प्रतिभा का अपमान किया. कहा कि गणित, विज्ञान अंग्रेजी की प्रतिभा नहीं है. इसके शिक्षक नहीं मिल रहे हैं. आप जैसे लोग शिक्षा विभाग के मंत्री के योग्य नहीं हैं."

यह भी पढ़ें- Bihar: 'मंत्री-प्रधान सचिव की डॉग-फाइट में चौपट हुई बिहार की शिक्षा', सुशील मोदी ने विभाग को बचाने के लिए बताया उपाय

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget