एक्सप्लोरर

Bihar Politics: EZC की बैठक से पहले BJP ने कह दी बड़ी बात, CM नीतीश कुमार को साफ-साफ शब्दों में समझाया

EZC Meeting: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि विशेष पैकेज केंद्र सरकार ने बिहार को दिया है. केंद्र सरकार हर संभव मदद कर रही है. हम लोग हाथ नहीं मिला सकते हैं.

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) करीब 15 महीने के बाद एक साथ बैठक करने वाले हैं. रविवार (10 दिसंबर) को पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (EZC Meeting) की बैठक को लेकर बयानबाजी भी जारी है. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने इस बैठक से पहले साफ-साफ शब्दों में कहा है कि सीएम नीतीश कुमार के लिए एनडीए का दरवाजा बंद है.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक है. सरकारी बैठक है. किसी भी तरह की कयासबाजी की आवश्यकता नहीं है. नीतीश कुमार के लिए एनडीए का दरवाजा बंद है. उनसे अब हम लोग कभी हाथ नहीं मिला सकते हैं. विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बयान दिया है.

'हर संभव मदद कर रही केंद्र सरकार'

वहीं केंद्र से विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अब किसी राज्य को यह नहीं मिलता है. विशेष पैकेज केंद्र सरकार ने बिहार को दिया है. केंद्र सरकार हर संभव मदद कर रही है. अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए बिहार सरकार केंद्र पर ठीकरा न फोड़े.

आगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के हक का जो पैसा भेजती है उसको सत्ता पक्ष वाले नेता आपस में लूट लेते हैं. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव तो चार्टर प्लेन में बर्थडे मनाते हैं और केक काटते हैं. नीतीश कुमार को किसी को रोकने की हिम्मत नहीं है.

बता दें कि इससे पहले जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी कहा है कि क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर किसी भी तरह की अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है. कयासबाजी न की जाए. बिहार में महागठबंधन एकजुट है. केंद्र पर हमला करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि विशेष पैकेज का पैसा भी पूरा नहीं मिला है. वह वादा भी पूरा करें.

यह भी पढ़ें- EZC Meeting: सीएम नीतीश और अमित शाह की मुलाकात के बीच जारी अटकलों पर JDU का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में 9 बजे तक 4.61% वोटिंग, दतिया में भी मतदान जारी, प्रशांत किशोर बोले- हम जीतेंगे
LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में 9 बजे तक 4.61% वोटिंग, दतिया में भी मतदान जारी, प्रशांत किशोर बोले- हम जीतेंगे
अनंत सिंह ने महज 5 सेकंड में खत्म किया भाषण, जानें क्या बोले छोटे सरकार?
अनंत सिंह ने महज 5 सेकंड में खत्म किया भाषण, जानें क्या बोले छोटे सरकार?
बिहार में 12 राजस्व अधिकारियों पर एक्शन, मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बिहार में 12 राजस्व अधिकारियों पर एक्शन, मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget