एक्सप्लोरर

Opposition Meeting in Patna: 'विपक्षी एकता की गाड़ी की हवा निकल गई', विजय सिन्हा नीतीश की मुहिम पर जमकर बरसे

BJP Reaction: बिहार में विपक्षी बैठक को लेकर आज दिन भर राजनीतिक हलचल तेज रही. वहीं, बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने शुक्रवार को महागठबंधन पर जमकर हमला बोला.

पटना: नेता विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने विपक्षी एकता की बैठक पर शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बैठक में नेताओं के उदास, भयभीत और उत्साहहीन चेहरे यह बताने के लिए काफी है कि विपक्षी एकता आकार लेने से पूर्व ही धराशायी होने वाला है. साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल, भगवंत मान और एम के स्टालिन तीनों मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति यह दर्शाता है कि शुरू होने से पहले एकता की गाड़ी की हवा निकल गई.

विपक्षी दलों पर साधा निशाना

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विपक्षी दलों और नेताओं में विरोधाभास और एकजुटता का अभाव इस बैठक में दिख रहा था. इनके चेहरे पर न तो मुस्कराहट थी और न ही उमंग था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्तिगत स्वार्थ और महात्वकांक्षा की वजह से इस बैठक की कवायद की है लेकिन उनका मकसद इस जन्म में पूरा होने वाला नहीं है. इस राजनीतिक बैठक के लिए राज्य सरकार ने अपना खजाना खोल दिया था. महागठबंधन में शामिल सभी दलों को अपनी-अपनी पार्टी के फंड से इसका इंतेजाम करना चाहिए था. राज्य सरकार इस बैठक में सरकारी खजाने से व्यय लोकधन का आंकड़ा सार्वजनिक करे.

शीत युद्ध अब सार्वजनिक होने वाला है- विजय सिन्हा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बैठक के बाद बिहार में आरजेडी और जेडीयू के बीच होने वाला शीत युद्ध अब सार्वजनिक होने वाला है. सरकार में सबसे बड़ा दल रहने के बावजूद आरजेडी को कांग्रेस से कम आंका जा रहा है. नीतीश कुमार आरजेडी को कई बार धोखा दे चुके हैं.

'विपक्षी नेताओं के रोल मॉडल लालू यादव हैं'

विजय सिन्हा ने कहा कि सभी विपक्षी नेताओं ने पटना पहुंचते ही लालू प्रसाद के पास हाजिरी दी. सजायाफ्ता लालू यादव ही देश के इन नेताओं के रोल मॉडल हैं. नीतीश कुमार को किसी नेता के द्वारा कोई भाव नहीं दिया गया. लालू यादव की योजना के तहत इन्हें संयोजक बनाने की बात हो रही है ताकि बिहार की गद्दी को तेजस्वी यादव को सौंपकर फिर से बिहार में जंगल राज और गुंडाराज स्थायी रूप से कायम हो सके.

ये भी पढ़ें: Opposition Parties Meeting: विपक्षी दलों की बैठक पर सुशील मोदी का तंज, कहा- 'दिल मिले ना मिले, हाथ मिलाएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Band Live: बिहार बंद का असर, बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद: बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget