एक्सप्लोरर

Bihar Teacher Protest: शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर विजय चौधरी का बड़ा बयान, कहा- प्रतिनिधियों से CM नीतीश करेंगे बात

Vijay Kumar Chaudhary Statement: शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद सरकार इस मुद्दे पर गंभीर हुई है. वहीं, मंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि नीतीश कुमार इस पर मिलकर बात करेंगे.

पटना: शिक्षक अभ्यर्थियों के मुद्दे (Bihar Teacher Protest) को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है. इस मुद्दे पर बुधवार को वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) ने कहा कि अभ्यर्थियों से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बात करेंगे, जिन मुद्दों पर विचार करने की जरूरत होगी उस पर विचार होगा. शिक्षक भर्ती नियमावली में जो बदलाव हुआ उसमें शिक्षक अभ्यर्थियों को जो भी समस्या है वह उनसे पूछा जाएगा. मानसून सत्र (Monsoon Session) के बाद नीतीश कुमार शिक्षक अभ्यर्थियों  से बातचीत करेंगे. 14 को मानसून सत्र समाप्त हो रहा है. नीतीश कुमार शिक्षक अभ्यर्थियों के नेताओं से मिलेंगे. हम शिक्षकों से कहेंगे कि पढ़ाई का काम देखिए. केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं मिल रहा है.

चार्जशीट होने से कोई दोषी नहीं हो जाता- विजय चौधरी

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बीजेपी घड़ियाली आंसू बहा रही है और सदन में शिक्षक अभ्यर्थियों के मुद्दे पर बेवजह हंगामा कर रही. केंद्र से बीजेपी मदद क्यों नहीं दिला देती? शिक्षक अभ्यर्थियों के मसले पर बीजेपी अपनी राजनीति चमका रही है. वहीं, तेजस्वी के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि चार्जशीट होने से कोई दोषी नहीं हो जाता है? कोर्ट का कोई फैसला नहीं आया है. चार्जशीट होने पर भी कई बार लोग कोर्ट से बरी हो जाते हैं, जो बीजेपी के खिलाफ रहता है केंद्र सरकार जांच एजेंसियों को उनके पीछे लगा देती है. जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा. 

लैंड फॉर जॉब मामले में बीजेपी कर रही है हंगामा

वित्त मंत्री ने कहा कि एनसीपी को भ्रष्टाचारी पार्टी पीएम बताए थे. एनसीपी के ही नेता महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार में मंत्री बन गए, जो बीजेपी के साथ जाता है वह दूध का धुला हो जाता है. तेजस्वी इस्तीफा नहीं देंगे. बता दें कि लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई की चार्जशीट में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम है. बीजेपी लगातार इस्तीफे की मांग कर रही. वहीं, शिक्षक भर्ती नियमावली में बदलाव हुआ है. बिहार में शिक्षक बनने के लिए बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी नहीं है. दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी शिक्षक बनने के लिए आवेदन दे सकते हैं. शिक्षक अभ्यर्थी भी लगातार विरोध कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Supaul News: सुपौल में कोसी का दिखने लगा कहर, तेज धार से कटाव शुरू, इन इलाकों के 100 से अधिक घर चपेट में आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget