एक्सप्लोरर

VIDEO: प्रिंसिपल का हुआ तबादला तो गुरुजी को पकड़ रोने लगीं छात्राएं, बिहार के सहरसा का ये वीडियो हुआ वायरल

Social Media Viral: मध्य विद्यालय सोनपुरा के प्रिंसिपल राजीव कुमार सिंह के तबादले के बाद एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया था. इसी दौरान का ये वीडियो है.

सहरसाः सोशल मीडिया पर बिहार के सहरसा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. एक शिक्षक की विदाई पर छात्राएं उन्हें पकड़कर खूब रो रही हैं. वहीं गुरुजी बच्चियों को समझाने में लगे हैं. वायरल वीडियो सहरसा (Viral Video Saharsa) जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सोनपुरा गांव के मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है. करीब एक सप्ताह पहले का यह वीडियो है.

बताया जाता है कि मध्य विद्यालय सोनपुरा के प्रिंसिपल राजीव कुमार सिंह के तबादले के बाद एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया था. इस मौके पर स्कूल के छात्र, शिक्षक और ग्रामीण भी उपस्थित थे. मध्य विद्यालय सोनपुरा में छह महीने पहले प्रिंसिपल के पद पर राजीव कुमार सिंह ने योगदान दिया था. तबादले के दिन जब विदाई समारोह रखा गया तब भावुक करने वाला नजारा दिखा.

यह भी पढ़ें- Presidential Election Result 2022: जीत से पहले जीतन राम मांझी ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, कहा- मुबारक हो

अभिभावक के जैसे थे प्रधानाचार्य

बताया जाता है कि छह महीने के दौरान अपने कार्यकाल में राजीव कुमार सिंह ने स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया. साथ ही सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का भी छात्रों को भरपूर लाभ मिला. प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि जब से वह स्कूल आए तब से स्कूल के बच्चों को यह महसूस नहीं हुआ कि उनके अभिभावक स्कूल में नहीं हैं.

विदाई के मौके पर नहीं रोक पाए आंसू

ऐसे में छह माह के बाद जब तबादले की बारी आई तो विदाई के मौके पर छात्राएं आंसू नहीं रोक पाईं. बच्चियों को देखकर प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह भी अपने आंसू नहीं रोक पाए. वो भी भावुक हो गए और बच्चियों को समझाने लगे. चुप कराने लगे. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मुकेश सहनी ने नीतीश कुमार की पार्टी को दिया झटका, सैकड़ों लोगों के साथ JDU नेता VIP में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी

Embed widget