एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: 'आपका पैर छुए...', सीएम नीतीश IAS के सामने लगे हाथ जोड़ने, अधिकारियों का था ऐसा रिएक्शन

Nitish Kumar Video: सीएम नीतीश कुमार हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. वहीं, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एक कार्यक्रम में अधिकारियों से उनके संवाद की काफी चर्चा इन दिनों हो रही है.

Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार बुधवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में अधिकारियों से उनकी एक अपील काफी चर्चा में हैं. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के सामने हाथ जोड़ लिए और कहा कि हाथ जोड़कर आपसे प्रार्थना करते हैं...आपका पैर छुए? लेकिन जुलाई 2025 से पहले भूमि सर्वेक्षण पूरा कर दें. इसे जल्दी करिए. यह हमारी इच्छा है. यह काम पूरा हो गया होता तो कितनी खुशी होती. वहीं, इस सीएम नीतीश के इस अंदाज को देखकर अधिकारी ठहाका लगाते भी दिखे.

'एक-एक चीज हो जानी चाहिए तय'

नीतीश कुमार ने कहा कि सभी जगह जमीन का झगड़ा होता है, किसका है ये तय नहीं है. जमीन को लेकर झगड़ा के चलते विवाद और हत्याएं होती हैं. 60 प्रतिशत मामला इससे जुड़ा होता है. हम लोगों ने वर्ष 2005 से काम करना शुरू किया तो इन सब चीजों पर भी कार्य शुरू किया. हम लोगों ने सोचा है कि जमीन से संबंधित विवाद खत्म हो, एक-एक चीज तय हो जानी चाहिए. यह तय हो जानी चाहिए कि जमीन किसकी है. इसके लिए बिहार में भूमि सर्वेक्षण कार्य शुरू किया गया. इसके लिए बिहार में भूमि सर्वेक्षण कार्य शुरू किया गया. वर्ष 2013 में ऐरियल फोटोग्राफी का काम शुरू किया गया.

डीएम को दिए निर्देश

सीएम ने आगे कहा कि हमारी इच्छा है कि जमीन विवाद समाप्त हो और समाज में शांति का माहौल रहे. अपर मुख्य सचिव और मंत्री जी से मैं कहूंगा कि जुलाई 2025 तक कार्य को पूर्ण करें. भूमि सर्वेक्षण संबंधी कार्य जितना जल्दी पूर्ण हो जाएगा तो भूमि विवाद समाप्त हो जाएगा और आपस में सभी प्रेम और भाईचारे के साथ सभी रहेंगे. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी एवं जिलों के प्रभारी मंत्री भी जुड़े हुए हैं, सभी कार्यों की निगरानी करते रहें.

नियोजन पत्र किया वितरण

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अन्तर्गत 9 हजार 8 सौ 88 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया, जिसमें 353 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, 758 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, 742 विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं 8,035 विशेष सर्वेक्षण अमीन शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 20 तथा राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने 5 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान किया. कार्यक्रम के दौरान कुल 75 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.

ये भी पढे़ं: Chhapra Bridge Collapsed: छपरा में गिर गए 3 पुल... 24 घंटे में तीन जगहों पर हुई घटना, DM को पता भी नहीं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget