एक्सप्लोरर

Chhapra Bridge Collapsed: छपरा में गिर गए 3 पुल... 24 घंटे में तीन जगहों पर हुई घटना, DM को पता भी नहीं!

Bihar Bridge Collapsed: छपरा में दो पुल बुधवार को जबकि एक पुल गुरुवार को गिरा है. 24 घंटे में तीन जगहों पर यह घटना हुई है. पुल के टूटने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है.

Bridge Collapsed News: बिहार के छपरा में बीते 24 घंटे में अलग-अलग तीन जगहों पर तीन पुल ध्वस्त हो गए हैं. पुल के टूटने से कई गावों का संपर्क टूट गया है. गुरुवार (04 जुलाई) को सारण जिले के बनियापुर प्रखंड में सरैया और सतुआ पंचायत को जोड़ने वाला गंडकी नदी पर बना पुल गिर गया. इससे पहले बीते बुधवार (03 जुलाई) को दो पुल गिरा था. आज यह तीसरी घटना हुई है.

डीएम को नहीं है कोई जानकारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि सतुआ बाजार जाने के लिए अब पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी. लौवा और बनियापुर होकर जाना पड़ेगा. पांच वर्ष पहले पंचायत स्तर से पुल का निर्माण हुआ था. उधर सारण में तीन पुल गिर चुके हैं, लेकिन जिलाधिकारी को जानकारी नहीं है. डीएम अमन समीर ने पुल टूटने की बात से इनकार कर दिया. कहा मुझे कोई जानकारी नहीं है.

बुधवार को अलग-अलग दो जगहों पर गिरा था पुल

बता दें कि इससे पहले बीते बुधवार को छपरा के जनता बाजार थाना क्षेत्र के लहलादपुर प्रखंड में बाबा ढोढ़ा नाथ मंदिर के पास बना पुल करीब 12 बजे अचानक गिर गया. यह पुल गंडकी नदी पर बना था. अचानक पुल के गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया है. गंडकी नदी पर ब्रिटिशकाल के समय बने पुल के निकट ही 2004 में एक समानांतर पुल बनाया गया था. अब पानी के कटाव के कारण वह टूट गया है.

वहीं लहलादपुर प्रखंड की दंदासपुर पंचायत के सारण गांव में भी बुधवार को गंडकी नदी पर बना एक पुल गिर गया. ढोढ़ा नाथ मंदिर के पास एक पुल गिरा था और दूसरा करीब 500 मीटर की दूरी पर गिरा. सारण गांव में बना यह पुल लगभग सौ साल पुराना है. स्थानीय लोगों की मानें तो लगातार पुल टूटने का सिलसिला जारी है. पुल के टूटने से दर्जन भर से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया है. बच्चे जो पढ़ाई करने एक गांव से दूसरे गांव जाते थे उनके लिए भी परेशानी हो गई है.

यह भी पढ़ें- 15 दिन में 12 पुल गिरे, लालू बोले- 'नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार इसका दोष...', तेजस्वी ने भी दागे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget