एक्सप्लोरर

VIDEO: पटना के विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग तो क्यों भड़क गईं शोभा अहोतकर? गंभीर आरोप लगाया, जवाब नहीं दे पाए SSP

विश्वेश्वरैया भवन पहुंचीं शोभा अहोतकर ने कहा कि जब आग लगने की हमें सूचना मिली है तो लोकल थाने की पुलिस को भी मिली होगी. लॉ एंड ऑर्डर संभालना क्या हम लोगों की ड्यूटी है?

पटनाः राजधानी पटना के विश्‍वेश्‍वरैया भवन (Vishveshwarya Bhawan) में बुधवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई. सूचना मिलने के बाद अग्निशमन डीजी शोभा अहोतकर खुद घटनास्थल पर पहुंचीं. इस बीच उन्होंने ऐसा बयान दिया कि पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो उसका जवाब तक नहीं दे पाए. शोभा अहोतकर ने लोकल थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया.

विश्वेश्वरैया भवन पहुंचीं शोभा अहोतकर ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए हम लोग अपना करने में लगे हैं. भीड़ ज्यादा इकट्ठा हो गई है. लॉ एंड ऑर्डर संभालना क्या हम लोगों की ड्यूटी है? यहां भीड़ को नियंत्रण भी हम ही लोग कर रहे हैं. लोकल थाने की कोई भी पुलिस यहां नहीं पहुंची है. जिस तरह की भीड़ है कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है. ऐसे में लोकल थाने को जिम्मेदारी बनती है कि यहां मौजूद रहे. शोभा अहोतकर ने कहा कि निश्चित तौर पर जब हमें सूचना मिली है तो लोकल थाने की पुलिस को भी मिली होगी.

यह भी पढ़ें- Supaul Food Poisoning: भोज में बची मिठाई खाने से सुपौल में 10 बच्चे बीमार, किसी को उल्टी तो किसी को पेट दर्द और बुखार

एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने क्या कहा?

इस तरह के लगे आरोपों को लेकर एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं. कहा कि यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. देखा जा सकता है कि यहां लोकल थाना की पुलिस है या नहीं. उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है. उनके पास कई तरह के यंत्र होते हैं.

जिलाधिकारी चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया से यह पता चल रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. सातवें फ्लोर पर काम लगा हुआ था. काम करने वालों के दो बच्चे थे जो फंसे हुए थे. उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. भवन काफी पुराना है और यहां बिजली वायरिंग जर्जर है जिस पर भी काम हो रहा है. आगे जांच का विषय है कि कैसे क्या हुआ है.

यह भी पढ़ें- Saharsa News: मां के श्राद्ध कर्म का कार्ड छपवाकर बाइक से लौट रहा था बेटा, सड़क हादसे में चली गई जान, घर में पसरा मातम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget