एक्सप्लोरर

बिहार में अब पुलिस का इंतजार नहीं! इस स्वर्ण व्यवसायी ने खोजा तरीका, दुकान में ऐसे-ऐसे सामान रखे कि देखते भागेंगे अपराधी

बेगूसराय के स्वर्ण व्यवसायी प्रमोद पोद्दार से वॉट्सएप के माध्यम से लगातार 15 लाख की रंगदारी की मांग की जा रही है. पुलिस से शिकायत के बाद अब तक कुछ नहीं हो सका है.

पटनाः बिहार के कई जिलों में लगातार स्वर्ण व्यवसायियों को लूटा जा रहा है. अभी बीते सोमवार को छपरा में 13 लाख रुपये के गहनों की लूट हो गई. इसके पहले पटना के बाकरगंज में करोड़ों रुपये के सोने और नकद की लूट हो गई. हालांकि पटना वाले केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और कुछ अपराधियों को भी पकड़ा है. इस बीच बीते करीब एक महीने से बेगूसराय का एक स्वर्ण व्यापारी अपराधियों की ओर से मांगी जा रही रंगदारी को लेकर परेशान है.

दरअसल, कुछ दिनों पहले भी बेगूसराय के स्वर्ण व्यवसायी प्रमोद पोद्दार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया से ही बताया है कि कैसे उन्होंने बचाव के लिए तैयारी की है. व्यवसायी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन का इंतजार मत कीजिए. खुद से अलर्ट रहें. वीडियो में व्यवसायी ने कत्ता (एक तरह का हथियार) दिखाया. कहा कि हमने अब तैयारी कर ली है और आप लोग भी करें. जरूरत पड़े तो कट्टा भी लें. पुलिस आए तो बताएं कि हमने अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा किया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Coronavirus Update: बिहार में कोरोना वायरस के नए केसों में लगातार गिरावट, 15 हजार से भी नीचे हो गए एक्टिव मामले

क्या है मामला?

बेगूसराय के स्वर्ण व्यवसायी प्रमोद पोद्दार से वॉट्सएप के माध्यम से लगातार 15 लाख की रंगदारी की मांग की जा रही है. इतना ही नहीं रंगदारी नहीं देने पर लगातार जान से मारने की धमकी भी अपराधी दे रहे हैं. नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर इनकी दुकान है. पीड़ित व्यवसायी प्रमोद पोद्दार ने बताया कि 31 दिसंबर की रात से वॉट्सएप पर मैसेज और वॉट्सएप कॉलिंग कर 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी जा रहा है. एक जनवरी को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. एसपी और डीएसपी के आश्वासन की वजह से वह मीडिया में नहीं आ रहे थे.

व्यवसायी ने कहा कि मामला दर्ज करवाने के बावजूद लगातार बदमाश रंगदारी की मांग कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं. प्रमोद ने कहा कि वह लाखों रुपया सरकार को टैक्स देते हैं लेकिन व्यवसायी से बदमाश रंगदारी की मांग कर रहे हैं और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. ऐसे में वह व्यवसाय कैसे करेंगे, नहीं तो बिहार छोड़ देंगे. एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि सदर डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. पटना में भी छापेमारी की गई है. जल्द खुलासा होगा. 

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: बिहार में मौसम विभाग की भविष्यवाणी, आज से बारिश से राहत, पटना समेत प्रमुख शहरों का तापमान देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Stampede Live: लखीसराय भगदड़ में 8 की मौत पर सीएम सम्राट ने जताया दुख
Live: लखीसराय भगदड़ में 8 की मौत पर सीएम सम्राट ने जताया दुख
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget