एक्सप्लोरर

Vegetable Prices Hike: बाढ़ के कारण सब्जी के भाव छू रहे आसमान, तोरई 80 रुपये किलो, जानें अन्य सब्जियों के दाम 

Vegetable Prices: सब्जी विक्रेता ने बताया कि मंडी में सब्जी मिलना मुश्किल हो जा रहा है. मंडी में कम सब्जियां आती हैं और खरीदार ज्यादा है. इस कारण भाव बढ़ रहा है.

बिहार में करीब 25 जिले बाढ़ की चपेट में है और आम जनजीवन अस्तव्यस्त है. बाढ़ के कारण सब्जियों के भाव में भी बेतहाशा वृद्धि हो चुकी है. बाजार में सब्जियों की कीमत बढ़ने के कारण लोग खरीदारी में भी कमी आई है. ऐसी कोई भी सब्जी 50 रुपये किलो से नीचे नहीं है अधिकांश सब्जियां 80 से लेकर120 किलो तक बिक रहे हैं. कई सब्जियां तो 200 से लेकर 250 किलो तक भी बिक रही है.

फूलगोभी, बोरा, कंदा 80 से 100 रुपये

पटना के अंटा घाट सब्जी मंडी की बात करें तो यहां खुदरा भाव में तोरई (नेनुआ) 80 रुपये किलो मिल रहा है, तो फूलगोभी 60 से लेकर 100 रुपये पीस, पत्ता गोभी 80 रुपये किलो, भिंडी 60 से 80 किलो, बोरा 80 से100 किलो, टमाटर 80 से 100 रुपये किलो, झिगुणी 80, परवल 80, लौकी 50 से 60 रुपये पीस, अरुई 50 से 60 रुपए किलो, कुन्दरी 50, कंदा 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है.

वहीं बैगन 80, चटैल 200 रुपये किलो, शिमला मिर्च 160 रुपये किलो, फरसबिन 200 किलो, गाजर 100 किलो, हरी मिर्च डेढ़ सौ रुपये किलो, नींबू 10 रुपये पीस, धनिया पत्ती 400 किलो मूली 80 से 100 रुपये किलो, खीरा 80 से 100 रुपये किलो पटना के सभी सब्जी बाजार में मिल रहे हैं.

ग्राहकों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से सब्जियों के भाव में बहुत ज्यादा वृद्धि हो गई है, जो सब्जियां हम लोग 1 किलो खरीदते थे वह एक पाव ले जाते हैं. किसी तरह गुजारा कर रहे हैं. बाजार में आने पर सब्जियों के भाव में चौंका देती हुई है और खरीदने की हिम्मत टूट जाती है. आम लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है. वही सब्जी विक्रेता भीभाव बढ़ने से काफी परेशान हैं.

सब्जी विक्रेता का क्या है कहना?

एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि मंडी में सब्जी मिलना मुश्किल हो जा रहा है. मंडी में कम सब्जियां आती हैं और खरीदार ज्यादा है इस कारण भाव बढ़ रहा है. उसकी बड़ी वजह है की पटना के उत्तर साइड में दियारा इलाका है, जो पूरी तरह डूब चुका है चाहे सोनपुर का दियारा क्षेत्र हो या राघोपुर क्षेत्र तो दक्षिण साइड में भी कई जगह पर बाढ़ के कारण सब्जियों के फसल नष्ट हो गया है.

सब्जी विक्रेता ने कहा कि हर जगह सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई है, जिसकी जमीन ऊंचाई पर है और उसका कुछ बच रहा है, उनकी सब्जियां आ रही हैं तो भाव तेज होना लाजिम है. बहुत सब्जियां बाहर से आ रही हैं, जिसके कारण भाव में ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है. 

ये भी पढ़ें: Bihar: RJD सांसद सुरेंद्र यादव का बयान- 'मुसलमानों ने देश के लिए सबसे ज्यादा बलिदान दिया'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget