एक्सप्लोरर

कभी केके पाठक के डंडे का हुए थे शिकार, अब तिरहुत में ध्वस्त किया JDU का किला, कौन हैं वंशीधर ब्रजवासी?

Vanshidhar Brajwasi: ब्रजवासी को 27,774 वोट मिले हैं जबकि जन सुराज के डॉ. गौतम को 16,829 वोट मिले हैं. माना जा रहा था कि जेडीयू के प्रत्याशी अभिषेक झा की जीत निश्चित है लेकिन भारी मतों से हार गए.

Vanshidhar Brajwasi News: जेडीयू के देवेश चंद्र ठाकुर के लोकसभा में चुनाव जीतने के बाद तिरहुत स्नातक से एमएलसी की सीट खाली हो गई थी. इस सीट से सत्तारूढ़ जेडीयू की ओर से अभिषेक झा को मौका दिया गया था. आरजेडी ने भी अपने उम्मीदवार के तौर पर गोपी किशन को मैदान में उतारा था. हालांकि दोनों दिग्गज पार्टियों का जादू नहीं चल सका. मंगलवार (10 दिसंबर) को करीब 10,195 वोटों से निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी की जीत हो गई.

जन सुराज से डॉ. विनायक गौतम मैदान में थे और वे दूसरे नंबर पर रहे. कुल 18 उम्मीदवार इस चुनावी रण में उतरे थे. सभी बड़ी पार्टियों को पटखनी देते हुए निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी ने धूल चटा दी. पहले राउंड से ही ब्रजवासी आगे चल रहे थे. अंत में भी उनकी ही जीत हुई. जानिए कौन हैं वंशीधर ब्रजवासी जिन्होंने इतिहास रच दिया है. 

रक्सा प्रखंड के रहने वाले हैं वंशीधर ब्रजवासी

वंशीधर ब्रजवासी मुजफ्फरपुर जिले के रक्सा प्रखंड के रहने वाले नंदकिशोर साहनी के बेटे हैं. पंचायत शिक्षक के रूप में 2005 में इन्होंने 1500 से अपने जीवन की शुरुआत की थी. इन्होंने शिक्षकों के हित के लिए परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ को बनाया. शिक्षकों के अधिकार की लड़ाई लड़ी. 

केके पाठक का खुलकर किया था विरोध

वंशीधर ब्रजवासी ने सीधे तौर पर शिक्षा विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव केके पाठक का खुलकर विरोध किया था. इसका खामियाजा भुगतना पड़ा कि इन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा. वंशीधर पर इस साल मार्च में एक्शन लिया गया था. उनके साथ अन्य 19 शिक्षकों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद इस बार वंशीधर ब्रजवासी ने तिरहुत स्नातक क्षेत्र से अपना पर्चा भरा और शिक्षकों से चंदा लेकर चुनाव लड़ा. शिक्षकों ने भी साथ दिया और नतीजा हुआ कि वह जीत गए.

आपको बता दें कि करीब 22 साल से यहां जेडीयू का कब्जा था. माना जा रहा था कि जेडीयू के प्रत्याशी अभिषेक झा की जीत निश्चित है लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी के प्रत्याशी भारी मतों से हार गए. एमएलसी चुनाव में लगभग 70 हजार वोट पड़े थे. ब्रजवासी को 27,774 वोट मिले हैं जबकि जन सुराज के डॉ. गौतम को 16,829 वोट मिले हैं.

यह भी पढ़ें- 2025 के चुनाव से पहले महागठबंधन में फूट! बड़े-छोटे भाई का मुद्दा गरमाया, RJD ने बताई कांग्रेस की हैसियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पॉप्युलैरिटी बटौरने SC आ गए, लगता है सत्ता मिल जाती तो...', प्रशांत किशोर की पार्टी की याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणियां जरूर पढ़ें
'पॉप्युलैरिटी बटौरने SC आ गए, लगता है सत्ता मिल जाती तो...', प्रशांत किशोर की पार्टी की याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणियां जरूर पढ़ें
जनकपुरी मौत मामले में दिल्ली सरकार का एक्शन, जल बोर्ड के JE समेत 3 अधिकारी सस्पेंड
जनकपुरी मौत मामले में दिल्ली सरकार का एक्शन, जल बोर्ड के JE समेत 3 अधिकारी सस्पेंड
किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स
किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स
भारत की सुपर हैट्रिक! EU और अमेरिका के बाद 6 मुस्लिम देशों के साथ होगा FTA, जानें कितनी बड़ी डील?
भारत की सुपर हैट्रिक! EU और अमेरिका के बाद 6 मुस्लिम देशों के साथ होगा FTA, जानें कितनी बड़ी डील?

वीडियोज

Top News: आज की बड़ी खबरें | india US Trade Deal | RBI Policy | Trump | UP Politics|Budget 2026
Delhi News: जनकपुरी हादसे के घटनास्थल पहुंचे Pravesh Verma, बोले- 'दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी'
Ghooskhor Pandit Film Row: वेब सीरिज 'घूसखोर पंडत' पर विरोध जारी | Breaking | ABP News
Delhi News: जनकपुरी हादसे पर पुलिस का आया बयान, 'लापरवाही के आरोपों की होगी जांच' | Breaking
Lucky Oberoi Breaking: AAP नेता की कैसे हुई हत्या? CCTV वीडियो आया सामने | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पॉप्युलैरिटी बटौरने SC आ गए, लगता है सत्ता मिल जाती तो...', प्रशांत किशोर की पार्टी की याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणियां जरूर पढ़ें
'पॉप्युलैरिटी बटौरने SC आ गए, लगता है सत्ता मिल जाती तो...', प्रशांत किशोर की पार्टी की याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणियां जरूर पढ़ें
जनकपुरी मौत मामले में दिल्ली सरकार का एक्शन, जल बोर्ड के JE समेत 3 अधिकारी सस्पेंड
जनकपुरी मौत मामले में दिल्ली सरकार का एक्शन, जल बोर्ड के JE समेत 3 अधिकारी सस्पेंड
किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स
किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स
भारत की सुपर हैट्रिक! EU और अमेरिका के बाद 6 मुस्लिम देशों के साथ होगा FTA, जानें कितनी बड़ी डील?
भारत की सुपर हैट्रिक! EU और अमेरिका के बाद 6 मुस्लिम देशों के साथ होगा FTA, जानें कितनी बड़ी डील?
Thursday Box Office: 'बॉर्डर 2' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'मर्दानी 3', चिरंजीवी की फिल्म भी बटोर रही नोट, जाने- थर्सडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
'बॉर्डर 2' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'मर्दानी 3', जाने- थर्सडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
चीन-अमेरिका की लड़ाई में कहां टिकेंगे सोने-चांदी के दाम, 2050 में क्या होंगे रेट?
चीन-अमेरिका की लड़ाई में कहां टिकेंगे सोने-चांदी के दाम, 2050 में क्या होंगे रेट?
बैंक में अकाउंट खुलवाते ही हो जाता है बीमा, बहुत से लोग नहीं जानते ये बात
बैंक में अकाउंट खुलवाते ही हो जाता है बीमा, बहुत से लोग नहीं जानते ये बात
Embed widget