एक्सप्लोरर

Vande Bharat: पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच चलेगी वंदे भारत, रूट-किराया क्या होगा? फुल डिटेल्स देखें

Patliputra-Gorakhpur Vande Bharat Express: पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच की संख्या आठ होगी. 21 जून से गोरखपुर और पाटलिपुत्र के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा.

Vande Bharat Express: पाटलिपुत्र से गोरखपुर का सफर अब और आसान हो जाएगा. इस रूट पर अब वंदे भारत एक्सप्रेस चलने जा रही है. कल शुक्रवार (20 जून, 2025) को पीएम मोदी (PM Modi) वर्चुअली इसका उद्घाटन करेंगे. 20 जून को सीवान में पीएम मोदी रहेंगे. उनका कार्यक्रम है. इसी मौके पर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी.

पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की रैक बीते बुधवार (18 जून, 2025) को पटना पहुंची. उद्घाटन को लेकर पाटलिपुत्र जंक्शन पर तैयारी शुरू हो गई है. इसका रखरखाव गोरखपुर वर्कशॉप और वापसी में सामान्य साफ-सफाई पाटलिपुत्र जंक्शन पर होगा.

संभावित रूट और टाइमिंग समझें

रूट और टाइमिंग की बात करें तो आधिकारिक रूप से जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि इसका स्टॉपेज हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया और नरकटियागंज में होगा. यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 5:40 बजे रवाना होगी. कप्तानगंज, नरकटियागंज, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी और मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रुकेगी. दोपहर करीब 12:45 बजे यह पाटलिपुत्र पहुंचेगी. पाटलिपुत्र से वापसी में यह ट्रेन दोपहर करीब 3:30 बजे रवाना होगी. रात 10:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1540 रुपये हो सकता है किराया

इस ट्रेन के किराए की बात की जाए तो पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक के लिए एसी चेयर कार का किराया 740 रुपये तक हो सकता है. एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए आपको 1540 रुपये तक देने पड़ सकते हैं. पाटलिपुत्र से मुजफ्फरपुर तक के लिए चेयर कार का किराया 295 और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 625 रुपये तक हो सकता है.

आठ कोच की होगी पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत

अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार, पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच की संख्या आठ होगी. 21 जून से गोरखपुर और पाटलिपुत्र के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा. इस ट्रेन से यात्रा करते हैं तो पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच का सफर 7 घंटे में पूरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें- 'जितना गरियाना है गरिया लीजिए…', PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने उठाए ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget