एक्सप्लोरर

'जितना गरियाना है गरिया लीजिए…', PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने उठाए ये सवाल

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी बिहार में लगभग 200 से ज्यादा भाषण दे चुके हैं. अगर वे अपने 200 भाषणों को देखेंगे तो उनको बिहार आने में शर्म आएगी.

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार आने वाले हैं. सीवान में उनका कार्यक्रम है. पीएम मोदी के दौरे से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कई मुद्दों पर घेरा है. सवाल उठाए हैं. तेजस्वी यादव ने कहा है कि चुनाव है इसलिए प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं, लेकिन जब बिहार को जरूरत होती है तो कोई नजर नहीं आता है. दिखता नहीं है. मदद नहीं मिली है, चाहे विशेष राज्य के दर्जे की बात हो या विशेष पैकेज की बात हो. 

तेजस्वी यादव ने पीएम के दौरे को लेकर कहा, "वे कोई महंगाई को रोकने तो आ नहीं रहे हैं, कोई गरीबी मिटाने तो आ नहीं रहे हैं, लालू जी और हम लोगों को जितना गरियाना है गरिया लीजिए. प्रधानमंत्री जी बिहार आकर देखें कि कोई भी ऐसा दिन नहीं है जब 200 राउंड गोलियां नहीं चलती हों. प्रधानमंत्री कभी किसी पीड़ित के घर गए? पिछली बार भी पटना आए थे. रोड शो किया था. इसी बिहार के जवान जब शहीद हुए थे तो वे एक भी परिवार के लोगों से नहीं मिले. संवेदना प्रकट नहीं की. जब भी देश की सुरक्षा की बात आती है बिहार के लोग सबसे आगे खड़े रहते हैं." 

'…तो उनको बिहार आने में शर्म आएगी'

तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी बिहार में लगभग 200 से ज्यादा भाषण दे चुके हैं. अगर वे अपने 200 भाषणों को देखेंगे तो उनको बिहार आने में शर्म आएगी. बिहार के लोगों से उन्होंने क्या-क्या वादे किए थे कि नंबर वन राज्य बना देंगे. 

आगे आरजेडी नेता ने कहा, "11 साल से आप प्रधानमंत्री हैं, 20 साल से बिहार में एनडीए की सरकार है, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, आप कहते थे कि चीनी मिल चालू करा देंगे, उसी चीनी मिल की चाय पिएंगे, ऐसे सैकड़ों वादे किए हैं. खैर आएंगे तो देखेंगे कि यहां एनडीए का मतलब क्या है. यहां एनडीए का मतलब है- नेशनल दामाद आयोग. सबके दामाद को तो आयोग में मोदी जी ने फिट कर दिया."

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget