एक्सप्लोरर

Vaishali News: बिहार में थानेदार से परेशान हो गए तेजस्वी के करीबी विधायक, SP के पास पहुंचे मुकेश रोशन, ये है मामला

Bihar News: आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन ने इस मामले में एसपी से शिकायत की है. सीएम नीतीश कुमार को भी पत्र लिखा है. कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो धरना पर बैठेंगे.

हाजीपुर: बिहार में बीजेपी कई बार यह आरोप लगा चुकी है कि थानेदार नहीं सुनते हैं. कार्रवाई नहीं होती. अब पहले वाली बात नहीं है. इसका एहसास आरजेडी के विधायक और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के करीबी मुकेश रोशन को भी हो गई है. गुरुवार (1 जून) को आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन ने हाजीपुर सदर थाना के थानाध्यक्ष अस्मित कुमार के खिलाफ आरोप लगाया बिना पैसे लिए काम नहीं होता है.

विधायक बोले- कई बार लोगों ने शिकायत

आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने थानाध्यक्ष अस्मित कुमार के खिलाफ संगीन आरोप लगाए हैं. वे गुरुवार को समाहरणालय पहुंचे थे. कहा कि थानाध्यक्ष बिना पैसा लिए हुए कोई एफआईआर नहीं करते हैं. सदर थानाध्यक्ष शराब माफिया, बालू माफिया और जमीन माफिया से मिलकर अवैध संपत्ति उगाही करने में जुटे हुए हैं. कई बार लोगों ने इस संबंध में हमसे शिकायत की, लेकिन थानाध्यक्ष बिना पैसा लिए हुए कोई काम करने को तैयार नहीं हैं.

कार्रवाई नहीं हुई तो धरना पर बैठेंगे

इस मामले में विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में वैशाली जिले के पुलिस कप्तान से मुलाकात की है. पुलिस कप्तान द्वारा आश्वासन दिया गया है कि कार्रवाई की जाएगी. मुकेश रोशन ने कहा कि इस मामले में अगर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं होगी तो वह धरना पर बैठ जाएंगे.

बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है. नीतीश कुमार और खुद तेजस्वी यादव लगातार यह कहते आ रहे हैं कि बीजेपी सिर्फ आरोप लगाती है. बड़का झूठा पार्टी है. अब तेजस्वी यादव के ही विधायक ने ही थानेदार के खिलाफ शिकायत कर पोल खोल दी है कि नीतीश की पुलिस कितनी ईमानदार है. अब देखना होगा कि इस आवेदन के बाद एसपी की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है.

यह भी पढ़ें- Bihar Raid: मोहनिया SDM के कई ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस की छापेमारी, भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget