एक्सप्लोरर

JDU एमएलसी के 'उंगली काट देंगे' वाले बयान पर हंगामा, RJD ने कहा- ऐसे तो निकम्मे...

संजय सिंह ने कहा था, " हमलोग ईंट का जवाब पत्थर से देंगे क्योंकि हमलोगों के पास भी जुबान है. अगर वो इस तरह की भाषा का प्रयोग करेंगे तो हम चुप नहीं बैठेंगे. हर बार बीजेपी के नेता हमारे नेता पर वार करते हैं."

पटना: बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय की ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिए गए बयान से सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है. विवादित बयानों को एक तरह जहां विपक्ष के नेता सही बताते हुए मुख्यमंत्री को घेर रहे हैं. वहीं, नीतीश कुमार की 'फौज' हर वार पर पलटवार कर रही है. इसी क्रम में गुरुवार को जेडीयू एमएलसी और प्रवक्ता संजय सिंह ने नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को फटकार लगाई थी. साथ ही ये चेतावनी दी थी कि मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वालों की उंगली काट ली जाएगी. 

आरजेडी ने ट्वीट कर कही ये बात

जेडीयू एमएलसी के इस बयान पर आरजेडी ने कड़ी आपत्ति जताई है. बयान को लेकर पार्टी ने एमएलसी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है. पार्टी ने ट्वीट कर कहा, " नीतीश कुमार की गुंडई देखिए. इनका एक विधान पार्षद नीतीश कुमार को निकम्मा, नाकारा, भ्रष्ट,स्वार्थी, कुर्सीवादी, सिद्धांतहीन, विचारहीन और लक्ष्यहीन कहने पर कह रहा है कि उंगली काट देंगे. ये कैसी भाषा और अराजकता है? ऐसे तो निकम्मे नाकारे नीतीश कुमार पूरे बिहार का उंगली कटवा देंगे?" 


JDU एमएलसी के 'उंगली काट देंगे' वाले बयान पर हंगामा, RJD ने कहा- ऐसे तो निकम्मे...

जेडीयू एमएलसी ने कही थी ये बात

मालूम हो कि बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय ने नीतीश कुमार को परिस्थितियों का मुख्यमंत्री कहा था. साथ ही उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बताकर जेल भिजवाने की बात कही थी. बीजेपी एमएलसी के इसी बयान से जेडीयू के सभी नेता खफा हैं. बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने कहा था कि एनडीए सरकार के नेता नीतीश कुमार हैं और टुन्ना पांडे बीजेपी से एमएलसी हैं. वो लगातार हमारे नेता के ऊपर हमला कर रहे हैं. वो आदमी नीतीश कुमार को जेल भेजने की बात कहता है. लेकिन वो जान ले कि कोई माई का लाल नहीं जो भ्रष्टाचार का आरोप नीतीश कुमार पर लगा सके और ये जो उंगली उठा रहे हैं, उनका उंगली काट ली जाएगी."

संजय सिंह ने कहा था, " हमलोग ईंट का जवाब पत्थर से देंगे क्योंकि हमलोगों के पास भी जुबान है. अगर वो इस तरह की भाषा का प्रयोग करेंगे तो हम चुप नहीं बैठेंगे. हर बार बीजेपी के नेता हमारे नेता पर वार करते हैं. एक भी जेडीयू नेता ऐसा नहीं जिसने किसी भी बीजेपी नेता पर कोई हमला किया हो. लेकिन हमलोग के पास भी जुबान है, हम कोई अपाहिज नहीं, हम भी करारा जवाब देंगे."

यह भी पढ़ें -

स्वास्थ्य व्यवस्था देखने के लिए उतरे तेज प्रताप यादव, सदर अस्पताल में स्थिति देख भड़के; कहा- सब फेल

बिहारः JDU के जिलाध्यक्ष ने BJP एमएलसी की खोली पोल, बताया किस मामले में जेल गए थे टुन्ना पांडेय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget