एक्सप्लोरर

Upendra Kushwaha बीजेपी में होंगे शामिल? निखिल आनंद का बड़ा इशारा, कहा- कुशवाहा फिर CM से बुरी तरह ठगाए

Bihar Politics: शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर मन और मर्जी की बात कही. इधर, बीजेपी पूरी तैयारी में दिख रही. कह रही कि नीतीश ने कुशवाहा को यूज एंड थ्रो किया है.

पटना: बिहार की राजनीति में घमासान मचा है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के जेडीयू छोड़ने की अटकलें काफी तेज है. उधर, शनिवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की ओर से भी बयान आया था कि सबकी अपनी मर्जी. शनिवार को बीजेपी नेता निखिल आनंद ने ट्वीट जारी करते हुए नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने लिखा कि एक बार फिर उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार ने बुरी तरह से ठगा है. मुख्यमंत्री चाहते कि कुशवाहा समाज उनपर ही आश्रित हो.

निखिल आनंद ने किया इशारा

बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने शनिवार को नीतीश कुमार की कही गई बातों पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि “उपेंद्र कुशवाहा जी एक बार फिर नीतीश कुमार के हाथों बुरी तरह ठगे गए.नीतीशजी चाहते हैं कुशवाहा समाज उनपर आश्रित रहे और इस समाज का कोई व्यक्ति कभी नेता नहीं बने. अतः उपेन्द्रजी का यूज ऐंड थ्रो कर दिया. कुशवाहा के खिलाफ अभियान में लगी नीतीशजी की किचेन कैबिनेट की चौकड़ी भी जीत गई. कुल मिलाकर बीजेपी का कहना है कि नीतीश कुमार ने कुशवाहा को यूज एंड थ्रो किया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री पद के लिए उपेंद्र कुशवाहा के दावेदारी की खबरें थी. इस पर नीतीश कुमार ने साफ इनकार कर दिया था.

बीजेपी नेताओं से कुशवाहा की दिल्ली में मुलाकात

कुशवाहा फिलहाल दिल्ली में हैं. कहा कि वो अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए आए हैं. गौर करने वाली बात रही कि वहां बीजेपी के कई नेताओं से उनके साथ अस्पताल में पहुंचकर मुलाकात की है. अटकलें लगाई जा रही कि जल्द ही कुशवाहा बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. हालांकि इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट खबरें नहीं आई हैं. बिहार की राजनीति में ये अक्सर चलता रहा है. बीते साल के अगस्त में ही नीतीश कुमार ने महागठबंधन की सरकार बनाई जिसमें तेजस्वी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था. कुशवाहा की भी चाहत है कि उनको बिहार सरकार में किसी मंत्री का पद मिले.

यह भी पढ़ें- Arrah News: सुधाकर सिंह फिर नीतीश पर हमलावर, कहा- CM को बस सत्ता से मतलब, बार-बार सरकार बदलते नहीं होता विकास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget