एक्सप्लोरर

Upendra Kushwaha: बिहार चुनाव में RLM कितनी सीटों पर NDA में ठोकेगी दावा? उपेंद्र कुशवाहा ने साफ की तस्वीर

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को लेकर शुक्रवार को बड़ा बयान दिया.

Upendra Kushwaha: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे में सुगबुगाहट तेज हो गई है. राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं. रोहतास पहुंचे आरएलएम के सुप्रीमो व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को मीडिया से कई मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान बिहार में उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा कितनी सीट पर उम्मीदवार उतारेगी? इस पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के उम्मीदवार कहां से लड़ेंगे? इसका फैसला उचित समय पर किया जाएगा.

विधानसभा चुनावी की तैयारी में जुटे उपेंद्र कुशवाहा 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनडीए 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. इस गठबंधन के तहत जहां जिस पार्टी से जो प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे वे सभी हमारे उम्मीदवार होंगे. वहीं, कुछ दिन पहले उपेंद्र कुशवाहा एक सवाल के जवाब देते हुए बोले थे कि उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रही है. अभी कोई घोषणा नहीं हुई है. घोषणा के बाद सीट शेयरिंग का मामला स्पष्ट होता है. बता दें कि लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एनडीए में एक काराकाट सीट मिली थी. इस सीट से उपेंद्र कुशवाहा खुद चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना पड़ा. वहीं, बाद में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया.

बिहार चुनाव में फंसेगा सीटों का पेंच!

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में अभी एक साल का वक्त है, लेकिन अभी से पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई हैं. सभी पार्टियां अपने गठबंधन में ज्यादा से ज्यादा सीट लेने की जुगत में रहती हैं. एनडीए में जहां बीजेपी, जेडीयू, लोजपा आर, 'हम', आरएलएम और पशुपति पारस की एलजेपी है तो वहीं, महाठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी और कम्युनिस्ट पार्टी है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीटों का पेंच सुलझाना दोनों गठबंधन के लिए आसान नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: Band Baaja Name Controversy: बैंड बाजे के नाम पर शुरू हुई सियासत, यूपी की मंत्री की मांग पर जेडीयू का आया रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget