एक्सप्लोरर

Caste Based Census: कुशवाहा का बड़ा बयान- जातीय जनगणना को रोकने की हो रही 'साजिश', JDU हर मोर्चे पर करेगी विरोध

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू शुरू से ही जातीय जनगणना की मांग उठाता रहा है और आगे भी उठाता रहेगा. जातीय जनगणना को रोकने की हर कोशिश का पार्टी विरोध करेगी.

Caste Based Census: बिहार में जातीय जनगणना (Caste Based Census) कराने को लेकर जारी विवाद के बीच जेडीयू (JDU) के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने बड़ी बात कही है. उन्होंने सावित्री फुले की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि कई समाचार पत्रों से ऐसी खबर मिल रही है कि देश में साल 2022 संभावित जनगणना को टालने की बात चल रही है. केंद्र का यह मानना है कि कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़े से लोगों की संख्या का पता चल जाएगा. ऐसे में जनगणना को साल 2031 तक टाल दिया जाए. कोरोना को लेकर ऐसे फैसले की बात कही जा रही है. लेकिन अगर ऐसा हुआ तो ये सही नहीं होगा. 

सभी चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो

कुशवाहा ने कहा कि वैक्सीनेशन के आंकड़े से लोगों की संख्या का पता तो चल जाएगा, लेकिन वो किस जाति के हैं और किस स्थिति में हैं इसका पता नहीं चल पाएगा. वहीं, जब तक जाति के आधार पर जनगणना नहीं होती है, तब तक उस वर्ग के सुधार के लिए सही ढंग से काम कर पाना संभव नहीं है. इस दौरान उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि आम जनगणना को टालने के पीछे जातीय जनगणना को टालने की कोशिश है. बिहार में भी अन्य दल खुल कर इस मोर्चे पर सामने नहीं आ रहे हैं. लेकिन अंदर ही अंदर सभी चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो.

Good News: जिस बिहार में महुआ से शराब बनती थी अब वहां उसी से तैयार हो रहा तिलकुट, जानें खासियत, कीमत भी कम

 जेडीयू हर मोर्चे पर करेगी विरोध

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू शुरू से ही जातीय जनगणना की मांग उठाता रहा है और आगे भी उठाता रहेगा. जातीय जनगणना को रोकने की हर कोशिश का पार्टी विरोध करेगी. ये आवश्यक है और ये होकर रहेगा. बता दें कि प्रदेश में इस मुद्दे पर लंबे समय से विवाद जारी है. केंद्र द्वारा मांग खारिज किए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने ये एलान कर दिया है कि बिहार सरकार राज्य में अपने खर्च से जातीय जनगणना कराएगी. इस संबंध में बातचीत के लिए ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई जाएगी. 

सीएम नीतीश ने कही ये बात

ऑल पार्टी मीटिंग बुलाए जाने के संबंध में राज्य की सभी पार्टियों ने सहमति भी दे दी है. लेकिन एनडीए घटक दल बीजेपी ने मामले को फंसा कर रखा है. इस बात को खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वीकार किया है. सोमवार को जनता दरबार के बात पत्रकारों से मुखातिब हुए मुख्यमंत्री से जब पत्रकारों ने जातीय जनगणना के संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसको लेकर सर्वदलीय बैठक होनी है. सबकी सहमति आ जाएगी ,उसके बाद निर्णय किया जाएगा. हमें नहीं लगता है कि कोई असहमति की बात आएगी.  

यह भी पढ़ें -

Akshara Singh Video: जिम में वर्कआउट के साथ मस्ती करती नजर आईं भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh, वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने शराबबंदी को लेकर कही बड़ी बात, ‘पहले आग्रह करें, फिर सत्याग्रह’

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget