एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने शराबबंदी को लेकर कही बड़ी बात, ‘पहले आग्रह करें, फिर सत्याग्रह’

Samaj Sudhar Abhiyan: मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि शराबबंदी कानून बिहार में आया ये सफल रहा और टिक सका, ये जीविका दीदियों और समाज के सहयोग से संभव हुआ.

पटनाः बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी (Amir Subhani) ने कहा कि इसमें कहीं संदेह नहीं कि शराब, दहेज और बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है और सामाजिक बुराई से तो लड़ना ही चाहिए. इसमें कहीं दो राय नहीं है. मानव इतिहास में जितने भी महापुरुष, ऋषि मुनि, समाज सुधार यही करते आए हैं. इस देश में लंबे समय से दहेज विरोधी कानून था, बाल विवाह विरोधी कानून था, तो शराब विरोधी कानून क्यों नहीं बन सकता? बनना ही था. ये अलग बात है कि जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से अपनी बात कही कि शराब को रोकने के लिए कानून बनना चाहिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में कहीं न कहीं यह इच्छा थी कि तभी तो उनकी बात मानी और राज्य में शराबबंदी कानून लागू हो सका.

आग्रह-सत्याग्रह करें: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि शराबबंदी कानून बिहार में आया ये सफल रहा और टिक सका, ये जीविका दीदियों और समाज के सहयोग से संभव हुआ. समूह में जुड़ें, दोबारा पक्का इरादा करें और जुट जाएं कि शराब को समाज से उखाड़ फेंकेंगे. समाज में इसे दोबारा नहीं आने देंगे. जहां भी आप देखें कि शराब पीने की, बेचने की गतिविधि का प्रयास होता है तो उसको रोकिए. हालांकि अब कोई प्रयास भी नहीं करेगा क्योंकि कड़ाई बहुत है. अगर फिर भी कोई नहीं माने तो आग्रह-सत्याग्रह कीजिए. इसके बाद भी नहीं माने तो आपको जो नंबर दिया गया है उसपर संपर्क कीजिए. आज जीविका दीदियों और स्वयं सहायता समूह से ही यह सफल हुआ है.

यह भी पढ़ें- Samaj Sudhar Abhiyan: आज औरंगाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पहले गया में था कार्यक्रम, कोरोना की वजह से बदला स्थान 

डीजीपी एसके सिंघल ने क्या कहा?

सभा को संबोधित करते हुए बिहार के डीजीपी एसके सिंघल (SK Singhal) ने कहा- “पुलिस विभाग में 37 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए है. आप एक बार आसपास देख लीजिए कि आज की तारीख में देख लें कि पुलिस विभाग में बेटियां ज्यादा नजर आएंगी, बेटे कम. सिर्फ इंटर तक पढ़ाई करवानी है. एक बात मैं और कहना चाहूंगा कि अगर हमारे युवा जन जो हैं जो गलत काम करेंगे, गलत संगत में पड़ेंगे तो वो पुलिस केस में फंस जाएंगे. फिर उनका चरित्र प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा और फिर उनको प्राइवेट या सरकारी नौकरी नहीं मिल पाएगा. जो लोग गलत काम में सक्रिय हैं वो सतर्क हो जाएं क्योंकि पुलिस या एक्साइज विभाग किसी भी कीमत पर उन्हें नहीं छोड़ेगी.”

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Forecast: कोहरे की चादर से ढका प्रदेश, अभी एक सप्ताह तक ऐसे ही रहेगा ठंड का कहर, देखें अपडेट

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'GenZ पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget