एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार के सलाहकारों का उपेंद्र कुशवाहा ने किया जिक्र, बताया उन्हीं के बातों का सिर्फ सीएम देते हैं तवज्जो

Upendra Kushwaha: जेडीयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा के निशाने पर सीएम नीतीश कुमार आ गए हैं. कई मुद्दों को लेकर उपेंद्र कुशवाहा लगातार सीएम पर हमलावर हैं.

सुपौल: राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) शनिवार को सुपौल पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस समय मैं नीतीश कुमार के साथ समझौता किया उस समय परिस्थिति कुछ और थी. बिहार की जनता ने लालटेन युग को बिहार से दूर रखने के लिए वोट किया था, उस मिशन को आगे बढ़ाना है, लेकिन नीतीश कुमार के आस पास चार-पांच सलाहकार रहते हैं वो जो नीतीश कुमार के दिमाग मे भर देते हैं वही घुसा रहता है.

सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं कर सकता हूं- उपेंद्र कुशवाहा 

आगे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार को अपने उत्तराधिकारी के रूप में अगर उपेंद्र कुशवाहा पसंद नही था तो अपने समाज से ही किसी को उत्तराधिकारी बना देते लेकिन उन्होंने लालटेन के युवराज को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया. अपने सर पर लालटेन लेकर जिंदाबाद करने लगे वो काम उपेंद्र कुशवाहा नहीं कर सकता है. अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं कर सकता हूं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमसे नाराज भी होंगे क्योंकि मैंने नीतीश कुमार से समझौता किया फिर तोड़ लिया, उस नाराजगी के लिए माफी मांगता हूं. अब नए समाज के निर्माण में हमारा साथ दीजिये अब दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी.

'विपक्ष के पास काम नहीं और न ही कोई मुद्दा है'

सांसद भवन उद्घाटन विवाद पर कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष के पास काम नहीं और न ही कोई मुद्दा है. कई राज्यों में विधानसभा भवन बना है. कहां किसी ने महामहिम को उद्धाटन के लिए बुलाया है. बिहार में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई उद्धाटन किया, उन्होंने तो किसी को नहीं बुलाया. यह कोई मुद्दा ही नहीं है. वहीं, बता दें कि सुपौल के गांधी मैदान में शनिवार को पार्टी के एक बड़े जनसभा को संबोधित करने उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागात किया. इस दौरान आईआरएस से सेवा निवृत हुए बैधनाथ मेहता ने आरएलजेडी की सदस्यता ग्रहण की.

ये भी पढ़ें: Bihar Weather Updates: इन 24 जिलों में तापमान में वृद्धि के अनुमान, लू चलने की संभावना, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget