एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मुकेश सहनी ने प्रयागराज में भरी हुंकार, ‘हक के लिए लड़ना सीखो, वरना पीढ़ियां गूंगी हो जाएंगी’

मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद समाज को अपने वोट की ताकत को पहचानने की जरूरत है. विकासशील इंसान पार्टी 169 सीटों पर मजबूती से लड़ेगी. जरूरत पड़ी तो 403 सीटों पर भी लड़ेगी.

पटनाः विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने सोमवार को प्रयागराज (Prayagraj) में निषाद जन चेतना रैली को संबोधित किया. 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी. इस दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि समय आ गया है जब अपना अधिकार मांगना नहीं है, बल्कि ले कर दिखाना है. उन्होंने कहा, “निषादों, दलितों, शोषितों बोलना सीखो, अपने हक के लिए लड़ना सीखो, वरना आने वाली पीढ़ियां गूंगी हो जाएंगी.”

मुकेश सहनी ने जन चेतना रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक निषाद समाज को सबने ठगा है. झूठे वायदे कर वोट तो ले लिया लेकिन निषाद समाज को कुछ नहीं मिला. हमने 2014 में निषाद आरक्षण आंदोलन के लिए निषाद विकास संघ का गठन कर बिहार में निषाद समाज को जोड़ने जगाने का काम शुरू किया. इस दौरान आलोपीबाग प्रयागराज में लाखों की संख्या में निषाद समाज के लोगों की भीड़ दिखी.

मकेश सहनी ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के निषाद समाज को जगाने के लिए 2016 में पूरे प्रदेश में निषाद क्रांति रथ घुमवाया. 18 जिलों में फूलन देवी की 18 फीट की प्रतिमा उनकी 20वीं पुण्यतिथि पर लगवाने के लिए भेजा जिसे उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया के इशारे पर प्रशासन ने लगाने से रोक दिया. हमने ठान लिया है कि हार हाल में हम अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे.

जरूरत पड़ी तो 403 सीटों पर यूपी में लड़ेंगे

रैली को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण, अधिकार दिलाना व जातिगत जनगणना कराना वीआईपी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है. सहनी ने कहा कि बिहार में हमारी पार्टी के चार विधायक हैं. वीआईपी राजग की एक मुख्य सहयोगी पार्टी है. निषाद समाज को अपने वोट की ताकत को पहचानने की जरूरत है. हमारी पार्टी 169 सीटों पर मजबूती के साथ लड़ेगी. जरूरत पड़ी तो 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें- 

In Pic: आईजीआईएमएस में तड़पने के बाद मोना राय की हुई थी मौत, जांच के लिए CCTV और कॉल डिटेल सहारा

झारखंड सरकार के मंत्री ने जिंदा में ही मनमोहन सिंह को दे दी श्रद्धांजलि, गलती के बाद अब हो रही किरकिरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget