एक्सप्लोरर

Bihar News: केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी पर बोलते हुए RJD की दे दी मिसाल, क्यों छेड़ी 'भूरा बाल साफ करो' की बात?

Satish Chandra Dubey: केंद्रीय मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने कहा कि बीजेपी देश को मजबूत करने में लगी हुई है, अगर बीजेपी नहीं रहेगी तो कोई भी सनातन धर्म को बचा नहीं सकता है.

Minister Satish Chandra Dubey: औरंगाबाद में आयोजित अभिनंदन समारोह में शनिवार को शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों को अपमानित किए जाने वाले प्रश्न पर कहा कि जिस-जिस राज्य में क्षेत्रीय दल सत्ता की बागडोर संभाली, वहां अपनी मोनोपोली चलाया करती है. जैसे बिहार में आरजेडी ने भूरा बाल साफ करने की कोशिश की और सत्ता से बेदखल हो गई. वैसे ही पश्चिम बंगाल में भी ममता बनर्जी अपनी मोनोपोली चला रही हैं. उन्हें देश के किसी राज्य या फिर वहां की आम अवाम से कोई मतलब नहीं है.

ममता बनर्जी पर क्या बोले सतीश चन्द्र दुबे?

सतीश चन्द्र दुबे ने कहा कि ममता बनर्जी को अब यह भी याद नहीं कि पश्चिम बंगाल भारत में ही है, क्योंकि उन्हें मतलब है सिर्फ और सिर्फ रोहंगिया से. उनकी सरकार पूरी तरह से बेलगाम हो चुकी है. परिस्थिति का इंतजार कीजिए वहां राष्ट्रपति शासन भी लग सकता है. उन्होंने सनातन धर्म को बचाने में ब्राह्मणों के योगदान को याद किया और कहा कि इतिहास गवाह है कि ब्राह्मण हमेशा सनातन धर्म का रक्षक रहा है. उन्होंने कहा कि मुगल के शासनकाल में काफी अत्याचार हुए, लेकिन उसके बाद भी ब्राह्मणों ने धर्म का परिवर्तन नहीं किया.

केंद्रीय मंत्री ने ब्राह्मणों के धर्म परिवर्तन किए जाने का एक भी उदाहरण मिल जाने पर गुलामी लिखने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि आज बीजेपी देश को मजबूत करने में लगी हुई है अगर बीजेपी नहीं रहेगी तो कोई भी सनातन धर्म को बचा नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि अयोध्या श्री राम की नगरी, काशी विश्वनाथ और उज्जैन महाकाल की नगरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही बना है.

केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री ने जब बिहार को विशेष पैकेज दिया तो विपक्षियों को काफी दिक्कत हुई. बिहार के हिस्सा का पैसा घोटाला करके विपक्षी नेताओं ने ढकार लिया. बिना गांधी परिवार के कांग्रेस और बिना लालू परिवार के आरजेडी और बिना मुलायम परिवार के सपा नहीं चल सकती है.

कोयले स्टॉक के सवाल पर कही ये बात

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व का सबसे मजबूत देश बनाने में लगे हैं. देश में कोयले के स्टॉक के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कोयले की कोई कमी नहीं है और उनकी सरकार ऊर्जा के वैकल्पिक श्रोतों पर विशेष ध्यान दे रही है. इस कार्यक्रम में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं चाणक्य परिषद के अध्यक्ष रामानुज पांडेय, एमएलसी दिलीप कुमार, बीजेपी जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह और सौरभ मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Bihar News: 'पश्चिम बंगाल में लग सकता है राष्ट्रपति शासन', केंद्रीय मंत्री ने बता दी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget