एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'जब से बिहार में एनडीए की सरकार बनी...', बजट पर नित्यानंद राय की बड़ी बात

Union Budget 2024: इस बार का केंद्रीय बजट बिहार के लिए बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन हुआ है. बजट में बिहार को बड़ी राशि दी गई है, जिससे एनडीए के नेता संतुष्ट नजर आ रहे हैं.

Nityanand Rai On Union Budget: केंद्रीय बजट में इस बार बिहार के विकास के लिए कुल 58,500 करोड़ की राशि दी गई है, जिसे लेकर एनडीए के नेताओं ने काफी खुशी का इजहार किया है. हालांकि बिहार के विपक्षी दलों के नेताओं ने इसे एक बड़ा मुद्दा बना लिया है. उनका कहना है कि ये सीएम नीतीश कुमार की नाकामी है. इधर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भी केंद्रीय बजट की प्रशंसा की है और कहा कि पहली बार बजट में इतनी बड़ी राशि बिहार के विकास के लिए दी गई है. 

नित्यानंद राय ने किया खुशी का इजहार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार को जो केंद्रीय बजट में मिला है और यहां की डबल इंजन की सरकार से बिहार के विकास को गति मिलेगी. मैं पूरे बिहार वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का आभार प्रकट करता हूं. जब से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है तब से ही बिहार विकास के रास्ते पर आया है और अब हर क्षेत्र में बिहार का और ज्यादा विकास संभव हो पाएगा.  

आपको बता दें कि इस बार केंद्रीय बजट में पूरे देश के लिए जितनी बजट में राशि रखी गई उसका साढ़े नौ से दस प्रतिशत सिर्फ बिहार को दिया गया है. कई मद में तो लगभग 1 लाख करोड़ रुपये बिहार के लिए 2024-25 के बजट में दिए गए हैं. इस बजट पर बिहार के आर्थिक जगत के विशेषज्ञों का कहना है कि नीतीश कुमार को इस बार बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. योजनाओं में सही तरीके से राशि खर्च हो इस पर भी ध्यान देना होगा. 

विशेष दर्जा नहीं मिलने से विपक्ष नाराज

वहीं विपक्ष के लोग केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने पर बिहार सरकार पर लगातार हमलावर हैं. विपक्ष के नेताओं का कहना है कि केंद्र ने बिहार सरकार के हाथ में झुनझुना थमा दिया है. उम्मीद के मुताबिक बिहार को बजट में कुछ नहीं मिला है. विपक्ष के नेताओं ने तो यहां तक मांग कर दी कि नीतीश कुमार को केंद्र सरकार से समर्थन वापस ले लेना चाहिए. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'केंद्र के इनकार से हुई शर्मिंदगी इसलिए...', नीतीश कुमार पर CPIML विधायक का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget