एक्सप्लोरर

'होली पर घरों से न निकलें मुसलमान...', इस विवाद पर अब आ गया जीतन राम मांझी का रिएक्शन

Holi 2025: पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि हिंदुस्तान अनेक मजहब, अनेक बोली, भाषा, अनेक वेशभूषा, अनेक खान-पान होने पर भी सब एक है. हमारे संविधान की भी यही विशेषता है.

Bihar News: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बोधगया स्थित आवास पर बुधवार (12 मार्च, 2025) को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि होली बिहार, उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत का बहुत बड़ा पर्व है. हम पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर हम प्रसन्न हैं. सबलोग मिलकर सभी भेदभाव मिटाकर आगे की लड़ाई लड़ेंगे.

होली पर घरों से न निकलें मुसलमान वाले बयान पर उन्होंने कहा कि उनलोगों की अलग-अलग बात है. अलग-अलग दिल का विचार है. विचार से हिंदुस्तान नहीं चलेगा. कुछ लोग अपनी व्यक्तिगत बात करते हैं इससे हमको कोई मतलब नहीं है. उनके बारे में कोई प्रतिक्रिया भी नहीं देना चाहते हैं. बता दें कि जुमे की नमाज और होली को लेकर लगातार अलग-अलग दल के नेताओं की ओर से बयानबाजी हो रही है.

'हिंदुस्तान अनेक मजहब बोली, वेशभूषा, खान-पान सबमें एक है'

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में यह संस्कृति है, अनेक मजहब, अनेक बोली, भाषा, अनेक वेशभूषा, अनेक खान-पान होने पर भी सब एक है. हमारे संविधान की भी यही विशेषता है अनेकता में एकता है. 

'स्वस्थ शरीर होगा तभी दिमाग भी स्वस्थ होगा'

पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि मेरी पार्टी जो मात्र अभी निबंधित पार्टी है. हमलोग मान्यता प्राप्त पार्टी का दर्जा प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने प्रदेशवासियों को होली और रमजान की बधाई दी. कहा कि शरीर की विकृतियों को दूर करने के लिए उपवास रखना बड़ी चीज है. अल्पसंख्यक समाज के लोग रमजान में एक महीना रोजा रखते हैं. शरीर को हर तरह से शुद्ध करने का प्रयास करते हैं. स्वस्थ शरीर होगा तभी दिमाग भी स्वस्थ होगा. दिमाग स्वस्थ होगा तभी भारत में जो आपस में झगड़ा चल रहा है, लोग हिंदू-मुस्लिम की बात कर रहे हैं, यह सब भेदभाव मिटेगा.

यह भी पढ़ें: 'नीतीश के बाद निशांत का चेहरा डरा रहा', BJP के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget