एक्सप्लोरर

'मैं अपनी सरकार की ओर से...', पहलगाम आतंकी हमले पर क्या कुछ बोले चिराग पासवान?

Pahalgam Terror Attack: चिराग पासवान ने कहा कि इस कायराना हरकत का करारा जवाब जरूर दिया जाएगा. इस दुख की घड़ी में उन परिवारों के साथ भी हूं जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर की वादियां मंगलवार को एक बार फिर आतंकियों की गोलियों से थर्रा उठीं. पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलियों की बौछार कर दी. दावा किया जा रहा है कि सैलानियों से उनका धर्म पूछा गया और फिर हत्या कर दी. पहलगाम की घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया आई है.

चिराग पासवान ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. यह एक ऐसी कायराना हरकत है जिससे आतंकवादियों ने देश में दहशत का माहौल पैदा करने की नाकामयाब कोशिश की है.

'मैं अपनी और अपनी सरकार की ओर से यह विश्वास दिलाता हूं...'

उन्होंने कहा, "मैं अपनी और अपनी सरकार की ओर से यह विश्वास दिलाता हूं कि जितने भी लोग इस हमले में दोषी हैं, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आज इस दुख की घड़ी में मैं उन परिवारों के साथ भी हूं जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है. इस कायराना हरकत का करारा जवाब जरूर दिया जाएगा."

आईबी अधिकारी की हत्या पर भी जताया दुख

इसके साथ ही चिराग पासवान ने पहलगाम आतंकी हमले में बिहार के रहने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी की हत्या पर भी दुख जताया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "रोहतास, बिहार के सपूत और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी मनीष रंजन की पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्मम हत्या की खबर से हृदय बेहद व्यथित है. वे अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर थे पर आतंक ने हमसे एक अफसर ही नहीं, एक बेटा, एक पिता और एक पति भी छीन लिया."

केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा, "ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उनके परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति दे. राष्ट्र उनकी सेवा और स्मृति को शत-शत नमन करता है, और इस कठिन घड़ी में उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है."

यह भी पढ़ें: राजगीर जू और नेचर सफारी जाने वाले पढ़ लें ये खबर, गर्मी को लेकर टाइमिंग में हो गया बदलाव

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारण में दो गुटों के बीच चाकूबाजी, तीन युवकों की मौत; एक घायल
सारण में दो गुटों के बीच चाकूबाजी, तीन युवकों की मौत; एक घायल
'पटना और दिल्ली को पता ही नहीं छपरा डूब गया', पप्पू यादव बोले- 5 दिन से लोग भूखे
'पटना और दिल्ली को पता ही नहीं छपरा डूब गया', पप्पू यादव बोले- 5 दिन से लोग भूखे
बिहार: MLC चुनाव में महागठबंधन का बिखरा कुनबा, मैदान में 15 उम्मीदवार
बिहार: MLC चुनाव में महागठबंधन का बिखरा कुनबा, मैदान में 15 उम्मीदवार
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
OUT या नॉट आउट? भारत-वेस्टइंडीज तीसरे ODI में अंपायर के फैसले पर बवाल
OUT या नॉट आउट? भारत-वेस्टइंडीज तीसरे ODI में अंपायर के फैसले पर बवाल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
Embed widget