एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव 2025: एग्जिट पोल के आंकड़ों को कैसे देखते हैं चिराग पासवान? किया ये बड़ा दावा

Delhi Exit Poll Result: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि केजरीवाल ने गाड़ी, बंगला, सिक्योरिटी नहीं लेने की कसम खाई थी. भौकाल बनाने में आपसे (अरविंद केजरीवाल) आगे शायद ही कोई नेता बचा हो.

Bihar News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (05 फरवरी) को 70 सीटों पर एक चरण में मतदान संपन्न हुआ. इसके बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से जारी किए गए एग्जिट पोल के आंकड़ों में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है. इस पर तमाम एनडीए नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में एबीपी ्यूज़ से बातचीत के दौरान गुरुवार (06 फरवरी) को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा दावा किया.

चिराग ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि दिल्ली का विकास एक डबल इंजन वाली सरकार ही कर सकती है. पिछले 10 साल से दिल्ली की जनता ने बहाने के अलावा और कुछ नहीं सुना. जिस तरह से अरविंद केजरीवाल प्रेस कांफ्रेंस करते थे, वहां पर वे एलजी पर काम न करने देने और केंद्र सरकार पर मदद नहीं करने का आरोप लगाते थे. दिल्ली की जनता समझ चुकी है ऐसी सरकार को चुने जो काम कर सके.

'मेरा खुद का अनुभव है कि...'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार जनता ने एनडीए की सरकार को चुना है. मैं सिर्फ एग्जिट पोल के सहारे ये बात नहीं कह रहा, बल्कि मेरा खुद का अनुभव है कि आठ फरवरी को जब परिणाम आएंगे जो बीजेपी सरकार बनाएगी.

एक सवाल के जवाब में चिराग पासवान ने कहा कि एक तरफ आप (केजरीवाल) वादा कर रहे हैं कि यमुना साफ करवाएंगे, दिल्ली की सड़कों को ऐसा (बहुत बेहतर) बनाएंगे. आप खुद मंचों पर जाकर माफी मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि आपने (केजरीवाल) माफी इस चीज के लिए तो नहीं मांगी कि शीशमहल कैसे बना लिया?

चिराग पासवान ने कहा केजरीवाल ने कुछ ऐसे वादे किए थे जिसे जनता ने अपने साथ जोड़कर देखा था. आपने (केजरीवाल) गाड़ी, बंगला, सिक्योरिटी नहीं लेने की कसम खाई थी लेकिन भौकाल बनाने में आपसे आगे शायद ही कोई नेता बचा हो. ऐसे में जनता देख रही है कि अपनी सहूलियत की बात थी तब तो आपने काम निकाल लिए. जब उनकी बात आई तो आप बहाने बनाने लग गए. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री की सोच वाली सरकार को चुनने का फैसला किया है. 

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur News: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद मुजफ्फरपुर में बवाल, थाने में घुसकर तोड़फोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान, 'मेरे पिता ने राज्यसभा…'
JDU में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान, 'मेरे पिता ने राज्यसभा…'
नीतीश कुमार के फैसले पर सबसे करीबी नेता मनीष वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, निशांत पर भी खूब बोले
नीतीश कुमार के फैसले पर सबसे करीबी नेता मनीष वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, निशांत पर भी खूब बोले
Bihar News: 'नीतीश के नाम पर सत्ता में आई BJP, बिहार की जनता सब देख रही है', मुकेश सहनी का बड़ा आरोप
'नीतीश के नाम पर सत्ता में आई BJP, बिहार की जनता सब देख रही है', मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh
Iran Israel War: Iran की Oil Refinery पर Israel ने की बारूदी बौछार.. | War Update | Donald Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में नया मोर्चा, लड़ाई में उतरे कुर्द | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितने बढ़े दाम?
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
Embed widget